June 13, 2026
Bajirao & Dilwale

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 994 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="1556806377" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

 ‘दिलवाले’ से आगे निकली ‘बाजीराव मस्तानी’, जारी है ‘दिलवाले’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ की टक्कर

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

मुंबई. रिलीज के बाद पहले सोमवार ‘बाजीराव मस्तानी’ का कलेक्शन ‘दिलवाले’ से ज्यादा रहा। ‘दिलवाले’ ने सोमवार को 10.09 करोड़ रुपए कमाए। वहीं, ‘बाजीराव मस्तानी’ की कमाई 10.25 करोड़ रुपए रही। अंतर ज्यादा नहीं है, लेकिन यह संकेत है कि पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का फायदा ‘बाजीराव मस्तानी’ को मिल रहा है।

शुक्रवार के मुकाबले कितनी गिरीं दोनों फिल्में

‘दिलवाले’ ने रिलीज के दिन यानी शुक्रवार को 21 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से सोमवार को इसका कलेक्शन करीब 50% गिरा है। गिरावट ‘बाजीराव मस्तानी’ की कमाई में भी आई है। लेकिन शुक्रवार (12.8 करोड़) के मुकाबले करीब 20% है।

ओवरसीज कलेक्शन में ‘दिलवाले’ आगे

बात अगर ओवरसीज कलेक्शन की करें तो यहां ‘दिलवाले’ ‘बाजीराव…’ से आगे हैं। अभी तक सामने आए आंकड़ों के हिसाब से ‘दिलवाले’ ने करीब 56.38 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं, ‘बाजीराव…’ का कलेक्शन 29.85 करोड़ रुपए रहा।

जारी है ‘दिलवाले’ और ‘बाजीराव’ की टक्कर

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘दिलवाले’ में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन लीड रोल में हैं। जबकि संजय लीला भंसाली डायरेक्टेड ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा अहम किरदार में हैं। दोनों ही फिल्मों की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर जारी है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि ऑल ओवर कलेक्शन में कौन किसपर भारी पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *