June 5, 2026
Azadpur Railway Station

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आजादपुर रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्लेटफॉर्म पर आलम ये है कि यहां पर लोगों ने अपने घर-दुकान बना लिए हैं। सवारियों को प्लेटफॉर्म पर उतरने-चढ़ने समेत तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर लोगों ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है।

आजादपुर रेलवे स्टेशन को लेकर बीसीआर न्यूज़ ने एक वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किया है, जिसमें आजादपुर रेलवे स्टेशन की दशा दिखाई गई है। इसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर कई सारे लोगों ने अपने घर-दुकानें बना ली है। साथ ही प्लेटफॉर्म पर बच्चों आम जगहों की तरह खेल रहे हैं। लोगों ने प्लेटफॉर्म पर अतिक्रमण कर रखा है।

रेलवे ने पेश की सफाई
अतिक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठे के बाद भारतीय रेलवे ने सफाई दी है। रेलवे ने कहा है कि ‘अतिक्रमण की रोकथाम के लिए उत्तर रेलवे, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई कर रही है।’

प्लेटफॉर्म पर कब्जे का आरोप
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने स्टेशन परिसर और ट्रैक के आसपास फैले अवैध कब्जों और अस्वच्छता के हालात पर नाराज़गी जताई थी। इस बीच कुछ पोस्ट्स में यह भी कहा गया कि स्टेशन का इलाका ‘लगभग कब्जा हो गया है” और रेल मंत्रालय को इसकी भनक तक नहीं लगी। रेलवे ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सफाई, अतिक्रमण हटाने और सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *