June 5, 2026
delhi-crime-news

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार व संपादक)

दिल्ली के न्यू राजेंद्र इलाके में उस समय कोहराम मच गया जब गुरुवार सुबह एक घर के कमरे को खोलने पर ननद और भाभी का शव मिला। घटना की जानकारी घर में काम करने वाली सहायिका ने दी थी। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के न्यू राजेद्र नगर इलाके में गुरुवार सुबह एक घर के कमरे में ननद और भाभी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दोनों महिलाएं मृत मिलीं। घटना की जानकारी घर में काम करने वाली हाउस हेल्पर ने दी थी। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में घर में जबरन घुसने, तोड़फोड़ या किसी तरह की गड़बड़ी के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस बीएनएसएस की धारा 194 के तहत जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, गर्मी के कारण मौत की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी।

डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने क्या कहा

डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे न्यू राजेंद्र नगर के एक मकान से बदबू आने की सूचना मिली थी। यह जानकारी मकान के बरामदे की सफाई करने वाली नौकरानी ने दी। उसने बताया कि घर के सभी दरवाजे बंद थे और अंदर से तेज बदबू आ रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां चंद्रकांता (80) और सरोज बाला (80) एक कमरे में मृत मिलीं। एक महिला बिस्तर पर लेटी हुई थी, जबकि दूसरी फर्श पर पड़ी थी। कमरे से तेज बदबू आ रही थी।

हाउस हेल्प महिला ने पुलिस को सूचना दी

पुलिस के मुताबिक, मकान एक मंजिला है। जांच के दौरान कहीं भी जबरन घुसने, तोड़‌फोड़ या गड़बड़ी के जिस हाउस हेल्प महिला ने पुलिस को सूचना दी, उसने दो दिन पहले बुजुर्ग महिलाओं के लिए चाय बनाई थी। क्राइम टीम को कमरे में चाय के कप भी पड़े मिले हैं। मधुर वर्मा, जॉइंट पुलिस कमिश्नर निशान नहीं मिले।

पूछताछ में पता चला कि दोनों महिलाएं लंबे समय से साथ रह रही थीं। सरोज बाला अविवाहित थीं, जबकि चंद्रकांता उनकी भाभी थीं। दोनों रिटायर्ड थीं और पेंशन से उनका खर्च चलता था। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में फिलहाल किसी साजिश की बात सामने नहीं आई है लेकिन सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले उनके परिजनों को बुलाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *