June 15, 2026
Manoj Tiwari

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली):​ भोजपुरी फिल्‍मों के अभिनेता, मशहूर गायक और उत्‍तरी दिल्‍ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को दिल्‍ली भाजपा का प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। तिवारी, दिल्‍ली में सतीश उपाध्‍याय की जगह लेंगे।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सांसद मनोज तिवारी को भारतीय जनता पार्टी के दिल्‍ली प्रदेश की कमान सौंपी गई है। मनोज तिवारी उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली के सांसद हैं और जाने-माने भोजपुरी गायक और कलाकार भी हैं। 45 वर्षीय मनोज तिवारी बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले हैं तथा काशी हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय से इन्‍होंने उच्‍च शिक्षा ग्रहण की है। तिवारी बीएचयू की क्रिकेट टीम के कैप्‍टेन भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *