June 15, 2026
Dagabaz 3

बीसीआर न्यूज़ (मुम्बई): शिवांग फिल्मस के बैनर से बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘दगाबाज’ का संगीतमय मुहूर्त मुम्बई के ट्रिनिटी स्टुडियों में धूमधाम से मनाया गया। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में ऐक्शन सम्राट मनोज आर पाण्डेय और सिनेस्टार गौरव झा खतरनाक भूमिका में नजर आयेंगे। इस फिल्म की निर्मात्री अनुसूया दूबे, सुशीला अतुल पाण्डेय हैं। लेखक व निर्देशक प्रदीप शर्मा हैं। संगीत दामोदर राव का है। जबकि इसके गीत राजेश मिश्रा, संतोष पुरी, पिन्टु गिरी ने लिखा है। छायांकन प्रदीप शर्मा का है। इस फिल्म के कलाकारों में मनोज आर पाण्डेय, गौरव झा, अंजली बनर्जी, बालेश्वर सिंह, संजय पाण्डेय, राम मिश्रा, हरीश हैप्पी, शमशाद, अमन, सुनील दत्त पाण्डेय आदि हैं।

इस फिल्म की शूटिंग उत्तरप्रदेश के गोरखपुर व कुशीनगर के रमणीय स्थानों पर इसी महीने में जोर शोर से की जायेगी। संगीतमय मुहूर्त के मौके पर भोजपुरी सिनेजगत के राजकुमार आर पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, गोपाल राय, प्रकाश जैस, कुणाल आदित्य, मुन्ना दूबे, वैभव राय, गजानन चतुर्वेदी, जय प्रकाश सिंह, डीके शर्मा, पुष्पा शुक्ला, ग्लोरी मोहन्ता, प्रिया तिवारी, जीतेन्द्र सिंह, पूनम वर्मा, चन्द्र प्रकाश तिवारी, अंचल ठाकुर, अजय यादव, आफताब अली आदि बहुत से गणमान्य अतिथि उपस्थित होकर पूरी टीम को शुभकामनाएं दी तथा फिल्म की सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *