June 14, 2026
digvijay-singh
बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): जिहादी आतंकवादी ओसामा बिन लादेनको ‘आेसामाजी’ कहनेवाले (मौलाना) दिग्विजय सिंह से आैर क्या अपेक्षा कर सकते है ?
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए, जम्मू- कश्मीर को ‘भारत अधिकृत कश्मीर’ कह डाला।
मीडिया के प्रश्न किए जाने पर कांग्रेस नेता तुरंत अपने बयान में सुधार करते हुए सफाई देने लगा और फिर उसने कहा कि, जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, पंतप्रधान मोदी को भारत में रह रहें कश्मीरियों की बजाय पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान की ज्यादा चिंता है।

उसने कहा, ‘कश्मीर में हिंसा के परिस्थिति के बाद भी सरकार कश्मीरियों से बात करने को तैयार नहीं है। यह मामला विश्वास कायम करके ही सुलझाया जा सकता है। फिर चाहे ‘पाक अधिकृत कश्मीर हो या भारत अधिकृत कश्मीर’ हमें बातचीत के माध्यम से विश्वास कायम कर इस समस्या को सुलझाना होगा।’
मीडिया के प्रश्नों पर सफाई देते हुए उसने कहा, ‘मेरा मतलब भारत प्रशासित से था। हमें वहां ( जम्मू-कश्मीर) की जनता का दिल जीतना चाहिए। उन्हें विश्वास में लेना चाहिए। पाकिस्तान कश्मीर में घुसपैठ करता है, वो वहां आतंकी भेजता है। इसलिए उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस क्षेत्र में मेरा पूरा समर्थन अफ्स्पां के साथ है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *