June 14, 2026
kikoo-sarda

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 1679 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="8455363973" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

कॉमेडियन कीकू शारदा को १४ दिन की जेल, गुरमीत राम रहीम का उड़ाया था मजाक

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बीसीआर न्यूज़ (मुंबई): टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में ‘पलक’ का किरदार निभाने वाले कॉमेडियन कीकू शारदा को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बाद में कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। कीकू को अपने शो के दौरान डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का मजाक उड़ाना के लिए अरेस्ट किया है।

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

कीकू को मुंबई पुलिस के साथ मिलकर हरियाणा पुलिस ने गोरेगांव से गिरफ्तार कर लिया है। वह मंगलवार देर रात दो बजे तक शो की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बाद उन्हें बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। कीकू पर आईपीसी की धारा 205ए यानि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप है।

आरोप है कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मूवी ‘एमएसजी-2’ के एक सीन पर कॉमेडी एक्ट पेश किया था। जिसके वजह से बाबा के नाराज भक्तों ने उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने व राम रहीम की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

यह शो 27 दिसंबर को प्रसारित हुआ था। राम रहीम के समर्थकों ने 1 जनवरी को हरियाणा में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। कीकू को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी व 4 जवान मुंबई गए थे। उन्हें दिल्ली लाया गया। वहां से हरियाणा के कैथल लाया गया और कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। इस मामले में शो के आठ और कलाकारों पर केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *