June 5, 2026
Rekha-Gupta-BCR-NEWS

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को राजधानी की सड़कों पर तीन हजार चार सौ से अधिक गड्ढों को भरने के अभियान को लेकर लोक निर्माण विभाग की प्रशंसा की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के कर्मयोगियों, मंत्रियों, विधायकों और ज़मीनी स्तर पर जुटे कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और जनसेवा की भावना का यह सजीव उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हर वार्ड, हर गली में कार्यकर्ताओं ने एक मिशन की भावना से काम किया ताकि दिल्ली की सड़कें न केवल सुगम हों, बल्कि नागरिकों के लिए सुरक्षित भी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *