June 14, 2026
Rape News

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 3335 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="2735580772" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

जेठ ने रेप कर बनाया गर्भवती, पति बोला चुप रहो

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बीसीआर न्यूज़ (रोहतक/हरियाणा): रोहतक जिले की महिला से जींद में उसकी ससुराल में जेठ ने ही दुष्कर्म किया। महिला के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। जब महिला ने आपबीती पति और अन्य परिजनों को बताई तो उन्होंने भी जेठ का साथ दिया। अब पीड़िता ने सदर थाने में जींद के घिमाना निवासी पति, जेठ सहित ससुराल पक्ष के छह सदस्यों पर दुष्कर्म, साजिश में शामिल होने, गर्भपात, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया है।

पुलिस के मुताबिक जिले के एक गांव निवासी पीड़िता की शादी करीब पांच साल पहले जींद के गांव घिमाना निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। महिला से मारपीट की जाने लगी। महिला का आरोप है कि करीब दो महीने पहले जेठ ने पीड़िता को घर में अकेली पाकर उससे दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर पिटाई भी की। महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी जेठ ने गर्भपात करवा दिया। जब महिला ने पूरे मामले की जानकारी पति और सास-ससुर को दी उन्होंने उल्टा महिला को ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मामले में जांच अधिकारी देवी रानी का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *