June 15, 2026
aditya rai kapoor & shradha

बीसीआर न्यूज़ (मुंबई): श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉ कपूर की फिल्म ओके जानू को सेंसर बोर्ड का ग्रीन सिग्नल मिल गया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है। इसके साथ फिल्म में चार कट लगाने का निर्देश दिया है। यह छोटे-छोटे कट कुछ एक डायलॉग में लगाने को कहा गया है। सेंसर बोर्ड को फिल्म लिव-इन रिलेशनशिप वाली थीम से कोई परेशानी नहीं है।

लिव-इन रिलेशनशिप की थीम पर बनी इस फिल्म को मिले अप्रूवल पर बात करते हुए पहलाज निहलानी ने कहा, समय बदल रहा है। एक समय पर लड़का और लड़की शादी से पहले मिल भी नहीं पाते थे। लेकिन अब दोनों को एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका दिया जाता है। यह एक सामाजिक सच्चाई है। हमें इन बदलावों को पहचानना चाहिए और बदवाल का सम्मान करना चाहिए।
शाद अली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। इस फिल्म को करण जौहर और मणि रत्नम मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान फिल्म में एक गेस्ट रोल में नजर आने वाले हैं।

यह फिल्म आजकल के रिलेशनशिप और मेट्रो सिटी में चलते लिवइन रिलेशनशिप के जीवन को दिखाती है। फिल्म में नसीदुद्दीन शाह भी अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं। हैं। फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर यूजर्स ने काफी पसंद किया है। आशिकी 2 के बाद एक बार फिर आदित्य रॉय और श्रद्धा कपूर साथ नजर आएंगे। आशिकी 2 के बड़ी हिट साबित हुई थी। लेकिन उस फिल्म से श्रद्धा को ही फायदा मिलता दिखा आदित्य अभी भी ठीक से पैर नहीं जमा पाए हैं। ट्विटर यूजर्स ने दोनों की जोड़ी को ADISHRA नाम दिया है और दोनों की कैमिस्ट्री की भी काफी तारीफ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *