June 15, 2026
Chauhar
बीसीआर न्यूज़ (मुम्बई): दिनकर्स फिल्म प्रोडक्शन के तले बनी चौहर का म्यूजिक लांच। चीफ गेस्ट नरेंद्र झा और सुरेश वाडेकर की उपस्थिति में बड़े धूम धाम से अँधेरी वेस्ट ‘द व्यू’ में किया गया, इस फिल्म के निर्माता दिनकर भरद्वाज और निर्देशक रघुवीर सिंह जी हैं। लेखक रूपक शरार, म्यूजिक डायरेक्टर अश्वनी कुमार, गायक सुरेश वाडेकर, साधना सरगम, ऐश्वर्या निगम। गीतकार सुधीर सरबजीत, नरेश जौहरी, प्रफुल्ल मिश्रा। एडिटर विजय पाल, कलाकार अमित सिंह कश्यप, रिचा दीक्षित, अमर ज्योति, विवेकानंद झा, विजय सिंह पाल, दिनकर भरद्वाज, अनिल पतंग हैं।

यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है बॉलीवुड में प्रेम कहानियो पर आधारित ज्यादा फिल्मे बनती है और पसन्द भी आती है कई प्रेम कहानिया तो दर्शको के दिल में दशकों तक बसी रहती है। निर्देशक रघुबीर सिंह जी अपनी फिल्म चौहर के जरिये एक प्रेम कहानी लेकर आये है जिसमे एक दलित के अटूट प्रेम की कहानी समाज में छुआ छूत और जात पात के विरुद्ध संघर्ष और इन सबके बीच एक्शन और रोमांस सेें सराबोर है, फिल्म “चौहर” बिहार की मशहूर दन्त कथा रेशमा चौहरमल की प्रेम कहानी पर आधारित है। चौहरमल का व्यक्तित्व और उनका सामाजिक समानता हेतु संघर्ष ही उन्हें आज भी बिहार के विशेष समुदाय में भगवान का दर्जा दिलाने के लिए पर्याप्त है किस तरह एक ऊँची जाती की बेहद खूबसूरत रेश्मा का दिल दंगल के लड़ाके चौहरमल पर आ जाता है। जो की एक छोटी जाती से सम्बन्ध रखता है जहा रेशमा अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है वही दूसरी ओर चौहरमल समाज मे बराबरी का दर्जा पाने के लिए अपने प्यार की बलि और अपनी जिंदगी भी दांव पर लगा देता है तो क्या चौहर अपने सामाजिक समरसता की इस लड़ाई में जीत हासिल कर पायेगा। फिल्म की कहानी दर्शको को अंत तक बांध कर रखेगी।

इस फिल्म में एक्शन रोमांस और इमोशन्स जबर्दस्त है और ये फिल्म दर्शकों को बहुत ही पसन्द आयेगी  जल्दी ही दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *