June 5, 2026
Payal-Anurag

अजय शास्त्री
बीसीआर न्यूज़

मुंबई।
आज बॉलीवुड में नया ट्रैंड शुरू हो गया है हर किसी ने अपने गड़े मुर्दे उखाड़ने शुरू कर दिए है, यौन शोषण से सम्बंधित एक खबर आज वायरल हो रही है आइये इस पर प्रकाश डालते है, बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाया हैं। इस मामले में पायल ने खुद को जान का खतरा बताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की मांग की है।
एक्ट्रेस पायल घोष ने ट्वीट कर लिखा- ‘अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया। नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को। मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है। मेरी सुरक्षा खतरे में है। प्लीज मदद कीजिए। पायल घोष के इस ट्वीट के बाद बॉलीवुड गलियारों में हलचल मच गई है।

कौन है पायल घोष
पायल घोष एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने साउथ और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 2017 में ऋषि कपूर की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। कोलकाता की रहने वाली पायल ने वहीं के सेंट पॉल्स मिशन स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से ग्रेजुएशन की है। वे फिलहाल मुंबई में रह रही हैं।
17 साल की उम्र में पायल घोष ने एक टेलीफिल्म Sharpe’s Peril में काम किया था। वे इस फिल्म के ऑडिशन के लिए एक दोस्त के साथ गई थी और सेलेक्ट हो गईं। अंग्रेजी सोल्जर Richard Sharpe पर बनी इस फिल्म में पायल ने बंगाल के एक स्वतंत्रता सेनानी की बेटी का किरदार निभाया था, जो गांव में रहती थी। पायल ने एक कैनेडियन फिल्म में भी काम किया था, जिसमें वे एक स्कूल की लड़की बनी थीं। इस लड़की को अपने पड़ोसी के नौकर से प्यार हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *