June 5, 2026
Pawan

अजय शास्त्री
संपादक व प्रकाशक, बॉलीवुड सिने रिपोर्टर व बीसीआर न्यूज़

नोएडा।। देश में राष्ट्रीय बालिका सप्ताह 16 जनवरी से 24 जनवरी 2021 तक मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत बेटी है तो सृष्टि है कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद नोएडा शाखा एवं पीएनआई फाउंडेशन द्वारा सेक्टर-62, सी ब्लॉक, सब्ज़ी मण्डी में हमारा कर्तव्य संस्था द्वारा संचालित पाठशाला में 50 बालिकाओ को लोहे की कड़ाही, खाने के पैकेट, गुड़- चना, स्टेशनरी, जैकेटस व बिछौना का वितरण किया गया।


नोएडा शाखा के अध्यक्ष राजीव अजमानी ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिका में हमेशा हीमोग्लोबिन की कमी पाई जाती है, इसलिए संस्था द्वारा निर्णय लिया गया कि इस बार बालिकाओ को लोहे की कढ़ाई उपलब्ध कराई जाए क्योंकि ऐसा मानना है कि लोहे के बर्तन में खाना पकाने से आयरन की पूर्ति होती है।


पीएनआई फाउंडेशन के संस्थापक पवन राज सिंह ने कहा कि एक तरफ हमारे देश में जहां महिलाओं को देवियों का दर्जा दिया जाता है, वहीं कहीं ना कहीं लड़कियों के साथ भेदभाव और मूलभूत अधिकारों से वंचित भी रखा जाता रहा है, चाहे वो शिक्षा का अधिकार हो या फिर सुरक्षा या सम्मान। हालांकि मौजूदा समय में हालात और लोगों की सोच बदली है। आज बेटियां और महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।


इन्द्र मोहन कुमार ने हमारा कर्तव्य संस्था के पदाधिकारियों का पाठशाला चलाने के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर अभय अग्रवाल, राकेश शर्मा, महिला संयोजिका शोभा शर्मा, सुमन गुप्ता, प्रीति दादू, मधु मेहता, किरन अजमानी, ऋचा अग्रवाल, दीक्षा दादू व रेणु इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *