June 14, 2026
Alwar F-1

बीसीआर न्यूज़ (अलवर/राजस्थान): राजस्थान के अलवर में जनवरी में होने वाले राष्टीय स्तर के “बीसीआर फैशन शो” के लिये वीरवार व शुक्रवार को एमजीबी होटल में ऑडिशन लिए गए। टी-टाइम म्यूजिक इंड्रस्टी के नेतृत्व में अलवर में राष्ट्रिय स्तर पर “बीसीआर फैशन शो” का आयोजन कराया जा रहा है। फैशन शो के मुख्य आयोजक के रूप में बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निदेशक अजय शास्त्री ने बताया कि अलवर ऑडिशन में बढ़चढ़ कर प्रतिभागी भाग ले रहे है। आज 15 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया।

आयोजक अजय शास्त्री के मुताबिक अलवर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उनको तरासने वाला चाहिए,
बीसीआर फैशन शो के लिये आगामी दिनों में अलवर, जयपुर, देहरादून में ऑडिशन लिये जायेंगे। विजयी और बेस्ट मेल फीमेल मॉडल को “मिस्टर एन्ड मिस अलवर” के खिताब से नवाजा जायेगा और डिजाइनर को बेस्ट डिजाइनर के खिताब से नवाजा जायेगा।
इसके साथ ही निर्माता-निर्देशक अजय शास्त्री की आने वाली हिंदी फीचर फिल्म “कही ऐसा न हो जाये” में काम दिया जाएगा, बीसीआर फैशन शो के दौरान क्षेत्र के जाने-माने लोगो को सम्मानित भी किया जाएगा।

ऑडिशन जज पैनल में आयोजक अजय शास्त्री, अभिनेत्री प्रियंका चौहान, गीतांजलि ग्रुप के राजू सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *