June 15, 2026
Pyar Se Bolo Deva (2)

बीसीआर न्यूज़ (मुम्बई): डी के पी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही हिन्दी फीचर प्यार से बोलो देवा की शूटिंग इन दिनों मुंबई में की जा रही है। फिल्म के निर्माता दिनेश प्रजापति हैं और लेखक व निर्देशक टाइगर योगेन्द्र यादव हैं। गीतकार धनंजय भट्ट के लिखे गीतों को संगीत दिया है संगीतकार राज वर्मा हैं। छायांकन देवी शर्मा, नृत्य राजू राय तथा मारधाड़ सिंह इज किंग का है।

मुख्य कलाकार देवा, बबलू राय, हरमेंद्र सिंह, आर के गोस्वामी, नूर आयशा बानो, कैसर इन्द्रिस तथा टाइगर योगेन्द्र यादव हैं। इस फिल्म में तीन तिकड़ी देवा, बबलू राय और टाइगर योगेन्द्र यादव जमकर धमाल मचाने वाली हैं। केन्द्रीय भूमिका में नवोदित देवा हैं, जो इस फिल्म के जरिये सिने जगत में पदार्पण कर रहे हैं। दमदार भूमिका में बबलू राय हैं और एक नए अवतार में खलनायक टाइगर योगेन्द्र यादव अपनी अलग मौजूदगी दर्ज करायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *