June 13, 2026
Nawajuddin Siddiqui
आलिया ने कराई FIR दर्ज, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कभी भी हो सकती है गिरफ़्तारी

अजय शास्त्री
(संपादक व प्रकाशक)
बीसीआर न्यूज़ (बॉलीवुड सिने रिपोर्टर- समाचार पत्र)

साभार: शकील चौधरी

बीसीआर न्यूज़ (मुंबई): नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर 27 जुलाई के दिन उनकी पत्नी आलिया ने मुंबई के वर्सोवा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है…
आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित उनके परिवार वालों पर भी आरोप लगाए हैं। वही आपको बता दें की आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई मिनाझुद्दिन सिद्धकी पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगी है। यह धाराएं 8,12,21 के तहत लगाई गई हैं…
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने नवाजुद्दीन के भाई पर पहले भी कई टिप्पणी की थी।
ऐसे में अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार वालों पर जो एफ आई आर दर्ज की गई है उसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आलिया सिद्दीकी ने कहा है कि मेरी भतीजी शाशा अलमझुद्दिन सिद्दीकी ने मुझे बताया कि बड़ी मम्मी आप मुझे छोटे चाचा के साथ में मत भेजा करो वह गलत हरकत करता है वह मुझे अच्छा नहीं लगता। तब मुझे शक लगा था। आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई मिनाझुद्दीन सिद्धकी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने FIR में साफ-साफ लिखा है कि मेरे देवर मिनाझुद्दीन सिद्दीकी इसने मेरी बेटी के साथ लैंगिक अपराध किया है। फैयुजुद्दिन , अयाजउद्दीन और मेरी सास मेहरूनिसा इन्होंने मुझे गाली गलौज करके धमकाया है। पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुझे पुलिस में शिकायत करने से मना किया इसलिए इनके खिलाफ मेरी शिकायत है…
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई मिनाझुद्दीन सिद्धकी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लेकर मां और पूरे परिवार के खिलाफ यह आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि आलिया सिद्दीकी ने FIR में लिखा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई और मेरे देवर मिनाझुद्दीन सिद्ध कि मेरी बेटी के साथ लैंगिक अपराध कर रहे थे जब मैंने उन्हें देखा तो गुस्से में मैंने उसके मुंह पर थप्पड़ लगा दिया। जिसके बाद मैंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फोन करके यह बात बताने लगी तो देवर फायुजद्दिंन ने मेरा फोन ले लिया और अयाजउद्दीन ने मेरे से बहस करके मुझे गाली गलौज कर के मुंह पर मार दिया। सांस मेहरुनिसा ने मुझे धमकाया और कहा कि है घर की बात है घर में रहनी चाहिए नहीं तो मैं तुझे देख लूंगी…
उन्होंने आगे लिखा है कि मेरे बहुत विनती करने पर उन्होंने चार-पांच दिन के बाद मेरा फोन वापस दिया। तभी मैंने पूरी हकीकत पति नवाजुद्दीन को फोन करके बताई। तभी नवाजुद्दीन मुझे बोला 2 दिन में तुम्हारा टिकट बुक कर आता हूं बच्ची के साथ मुंबई आओ फिर हम बात करेंगे लेकिन उसने कुछ टिकट बुक करके भेजा नहीं और फोन पर मुझे जवाब नहीं दिया। मैंने फिर मेरे दोस्त रमेश शर्मा को फोन करके हकीकत बताया फिर उसने मुझे प्लेन टिकट बुक करके भेजा। मैं और मेरी बेटी प्लेन से मुंबई आ गए तभी पति नवाजुद्दीन को पूरा मामला बताया…
बता दे अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पहले आलिया तलाक और मेंटीनेंस भत्ते के लिए अभिनेता को कानूनी नोटिस भेज चुकी हैं…
वर्सोवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323(जानबूझ कर स्वेच्छा से किसी को चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506(धमकाना) और 34 (सामान्य इरादे से आपराधिक कृत्या) में दर्ज किया गया है…
इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस नवाजुद्दीन सिद्दीकी व बाकी परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार करने में कितना समय लगाएगी यह आने वाला समय बताएगा…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *