June 5, 2026
Akshay Kumar

बीसीआर न्यूज़/मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार सुबह निधन हो गया है। अक्षय की मां की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के हीरानंदानी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अक्षय ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी फैन्स के साथ शेयर की हैं।

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने मां के निधन की खबर शेयर करते हुए लिखा कि, ‘वह मेरी मूल थीं और आज मैं अपने मूल में असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांति के साथ इस दुनिया को छोड़ गईं और एक बार फिर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिलेंगी। मेरे और मेरे परिवार के प्रति मैं आप सभी की प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं। ओम शांति’

इससे पहले अक्षय कुमार ने फैन्स को दुआओं के लिए आभार जताते हुए लिखा था, ‘आप लोगों ने मेरी मां की सेहत के लिए जो चिंता, जो कन्सर्न दिखाया है, उसने मेरे दिल को छू लिया है। इसे में शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत ही मुश्किल वक्त है। आप लोगों की हर एक दुआ मेरे लिए मायने रखती है।’

बता दें कि जब अक्षय कुमार की मां की तबीयत ज्यादा खराब हुई तब वह विदेश में शूटिंग कर रहे थे। अक्षय को जैसे ही यह खबर मिली वह तुरंत ही लंदन से मुंबई वापस लौट आए। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर अक्षय कुमार की मां को क्या हुआ था।

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर (समाचार पत्र) व बीसीआर न्यूज़ (न्यूज़ पोर्टल व वेब न्यूज़ चैनल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *