June 5, 2026
Kavita

बीसीआर न्यूज़/मुंबई: कोरोना का तांडव अभी जारी है दक्षिण भारतीय फ‍िल्‍मों की जानी मानी अदाकारा कविता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ दिन पहले कोरोना जैसे खतरनाक वायरस ने उनके जवान बेटे को छीन ल‍िया और अब पति का भी निधन हो गया है। 15 जून को कविता के बेटे संजय स्‍वरूप का निधन हो गया था। उनके बेटे और पति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कविता अभी अपने बेटे का गम भी नहीं भुला पाईं और पति भी इस दुनिया में उन्‍हें अकेला कर चले गए। ताजा जानकारी के अनुसार, मशहूर अदाकारा कविता के पति दशरथ राज का निधन हो गया है। उनके घर पर तमाम सितारों का आना जाना लगा हुआ है। 300 से ज्यादा फिल्में और TV शोज करने वाली कविता के इस दर्द में उनके फैंस भी शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके तमाम फैंस दुख के इस समय में हिम्‍मत रखने की सलाह दे रहे हैं और ईश्‍वर से इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना कर रहे हैं।
बता दें कि कविता ने तमिल फ‍िल्‍म ओह मंजू से 11 साल की उम्र में डेब्‍यू किया था। यह फ‍िल्‍म साल 1976 में आई थी। इसी साल उन्‍होंने तेलुगू फ‍िल्‍म Siri Siri Muva में भी वह नजर आई थीं। इस समय वह एक डेली सोप का हिस्‍सा हैं। वह Tamil, Telugu and Kannada भाषा की 300 से अधिक फ‍िल्‍मों में अहम किरदार निभा चुकी हैं। दक्षिण भारत में उनकी अच्‍छी खासी लोकप्रियता है।

अजय शास्त्री
(संपादक व प्रकाशक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर (समाचार पत्र) व बीसीआर न्यूज़ (न्यूज़ पोर्टल व वेब न्यूज़ चैनल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *