June 13, 2026
Maharashtra Govt

आखिर महाराष्ट्र की इस्लामिक खिचड़ी सरकार में जूतपत्रम क्यों
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष को पत्र लिखने पर महाराष्ट्र कांग्रेस में घमासान क्यों…

24 अगस्त 2020
(विनुविनीत त्यागी, बीसीआर न्यूज़)

मुम्बई: महाराष्ट्र।
अवगत करा दें कि, शुरू से ही इस्लामिक कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष को पत्र लिखने पर महाराष्ट्र कांग्रेस में जबरदस्त घमासान मचा हुआ….

मंत्री सुनील केदार ने महाराष्ट्र के 3 नेताओं को सूबे में न घूमने देने की दी हैं धमकी पर क्यों।

मुंबई महारष्ट्र:- कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखने के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस में घमासान मच गया है। राज्य के दूध विकास मंत्री सुनील केदार ने सोनिया को पत्र लिखने वाले तीन नेताओं को सोमवार को सूबे में न घूमने देने की धमकी दी है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने कहा कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में महाराष्ट्र कांग्रेस को पूरा विश्वास है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस चाहती है कि सोनिया गांधी ही पार्टी का नेतृत्व करें और राहुल गांधी अगले नेतृत्व के लिए तैयार रहें।

सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले 23 नेताओं में महाराष्ट्र के तीन नेता, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, मुकुल वासनिक व मिलिंद देवरा शामिल हैं। इस पत्र का जोरदार विरोध महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने किया है। दूध विकास मंत्री सुनील केदार ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि सोनिया गांधी के कांग्रेस पार्टी के लिए किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी बीमारी के वक्त कांग्रेस पार्टी के ही कुछ नेताओं की ओर से इस तरह पत्र भेजना शर्मनाक है।

सुनील केदार ने कहा कि महाराष्ट्र के तीन नेता पृथ्वीराज चव्हाण, मुकुल वासनिक व मिलिंद देवरा को तत्काल माफी मांगनी चाहिए, वर्ना इन तीनों नेताओं को महाराष्ट्र में घूमने नहीं दिया जाएगा। राज्य के लोकनिर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने तीनों नेताओं पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की कमान गांधी परिवार के ही हाथ में रहनी चाहिए। पूर्व सांसद संजय निरुपम ने कहा कि इस तरह का पत्र लिखा जाना सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल करने जैसा ही है। निरुपम ने कहा कि यह सब साजिश के तहत किया गया है लेकिन पूरी कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ है।।

BCR Automatic Touch Free Hand Sanitizer Dispenser

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *