June 13, 2026
IMG-20200719-WA0012

*दुर्भाग्यपूर्ण दुःखद घटना, मणिपुर-इंफाल: एडीजीपी अरविंद कुमार ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर.*

*19 जुलाई 2020*
*(ब्यूरोरिपोर्ट, बी.सी.आर.न्यूज़)*

*मणिपुर:इंफाल।*
इंफाल: मणिपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी-कानून व्यवस्था) अरविंद कुमार ने शनिवार की दोपहर कथित रूप से अपनी सर्विस रिवाल्वर से स्वयं को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अरविंद कुमार 1992 बेंच के आईपीएस अधिकारी हैं। अपनी वर्तमान पोस्टिंग से पहले वह दिल्ली में संयुक्त निदेशक इंटेलिजेंस ब्यूरो के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने हाल ही में मणिपुर लौटकर कार्यभार संभाला था। उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

यह घटना प्रथम मणिपुर राइफल्स परिसर के भीतर स्थित उनके कार्यालय में शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे घटी। सूत्रों ने कहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर अपनी ठोड़ी पर गोली मार ली।

राज्य के वरिष्ठ नौकरशाह और पुलिस अधिकारी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की खबर पाते हुए अस्पताल पहुंचे। मणिपुर के मुख्य सचिव डॉ जे सुरेश बाबू ने बताया कि हालांकि अरविंद कुमार की हालत गंभीर है, लेकिन वे डॉक्टरों को जवाब दे रहे हैं। सुरेश बाबू ने कहा, “उनकी हालत में सुधार होने के बाद उन्हें दिल्ली भेजा जाएगा।” पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच जारी रखे हुए है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *