June 14, 2026
alka lamba

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 2780 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="9330515575" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

आम आदमी पार्टी की विधायिका अल्का लम्बा ने दी थी गुरुद्वारा साहिब में तोड़फोड़ की सहमति

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में छबील प्याऊ को तोडऩे का आदेश देने वाली शाहजहांबाद की री-डेवलपमेंट निगम यानी एस.आर.डी.सी. को ऐसा करने की सहमति एस.आर.डी.सी. की डायरैक्टर और आम आदमी पार्टी की विधायिका अलका लांबा ने दी थी।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आर.पी. सिंह ने एस.आर.डी.सी. की 5अप्रैल को हुई बैठक की सभी लिखित जानकारी ट्वीट कर जारी की है। बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया गया कि साधारण जनता के रास्तों में रुकावट बनने वाली धार्मिक स्थानों खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए। यदि किसी भी धर्म विशेष ने किसी जगह पर गैर-कानूनी कब्जा किया है तो इसे माफ नहीं किया जाएगा। इन पर कार्यवाही करने के लिए अलका लांबा ने सहमति दी थी जिस के बाद बुधवार सुबह छबील प्याऊ जगह पर डिच मशीन चलाने की यह कार्यवाही की गई। इस के बीच अलका लांबा ने ट्वीट कर चांदनी चौंक में ही कोर्ट के आदेश औरगैर कानूनी कब्जों के खिलाफ कार्यवाही करने की फोटो भी जारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *