June 6, 2026
Yogi Adityanath-1

विनुविनीत त्यागी
(बी.सी.आर. न्यूज़)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश।
आपको अवगत करा दे कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा में बन रहे मुगल म्यूजियम का नाम बदलने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आगरा में निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम, छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम स्थापित होगा। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रवादी विचारों को पोषित करने वाली है।गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों को छोड़, राष्ट्र के प्रति गौरवबोध कराने वाले विषयों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।हमारे नायक मुगल नहीं हो सकते। शिवाजी महराज हमारे नायक हैं।
उन्होंने कहा है कि यूपी सरकार राष्ट्रवादी विचारों को पोषित करने वाली है। सीएम योगी ने कहा कि गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों को छोड़, राष्ट्र के प्रति गौरवबोध कराने वाले विषयों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। हमारे नायक मुगल नहीं हो सकते। सीएम योगी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे नायक हैं।


जानकारी के अनुसार यूपी सरकार के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज के वैभव को सारी दुनिया में प्रसारित करने का लक्ष्य बनाया है। सराकर ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से म्यूजियम में मराठा साम्राज्य के कालखंड की तमाम चीजों का प्रदर्शित करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पर्यटकों के लिए यहां विशेष सुविधाओं का इंतजाम कराने के लिए भी कहा गया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *