October 14, 2026
VP Block RWA News

डेस्क ब्यूरो, दिल्ली

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: पीतमपुरा वीपी ब्लॉक में आगामी 18 तारीख को होने जा रहे RWA के चुनाव में बहुत बड़ा घमासान चल रहा है ऐसे लग रहा है जैसे चुनाव RWA के नही, प्रधानमंत्री के चुनाव हो रहें हैं। पुरानी RWA अपना दबदबा कायम रखना चाहती है फिर चाहे किसी भी हद तक गिरना पड़े, साम, दाम, दंड भेद सब का इस्तेमाल किया जा रहा है बेवक़ूफ़ बनाया जा रहा है, मगर पुरानी RWA यानि पंडित लीलाधर जी की टीम ये नहीं जानती कि ज्यादा चालाकी हेमशा नुकसान देती है।

अब आपको बताते है कि आख़िरकार मामला है क्या –

वीपी ब्लॉक RWA के इस चुनाव में दो टीमें मैदान में हैं-

1- बहन पुनिता रानी जी
2- पंडित लीलाधर जी (पुरानी RWA)

मामला ये है कि चुनाव अधिकारी किसी एक पार्टी का पक्ष नहीं ले सकता वह दोनों पक्षों के लिए बराबर होता है मगर यहाँ मामला उल्टा है यहाँ जिस चुनाव अधिकारी को नियुक्त किया गया है वह पुरानी RWA द्वारा नियुक्त किया गया है तो जगजाहिर कि वह तो पुरानी RWA की ही सुनेगा, यहाँ पर भी ऐसा ही हो रहा है और इस तरह अंधभक्त की तरह काम कर रहा है कि जो पुरानी RWA ने कह दिया उस पर आँख बंद करके ठप्पा लगा रहा है वह यह नहीं देख रहा है कि कौन गलत है कौन सही ! वह सिर्फ पुरानी RWA यानि पंडित लीलाधर जी की टीम का चमचा बनकर अंधभक्त की तरह से काम कर रहा है।
आपको बता दें कि पीतमपुरा के वीपी ब्लॉक में RWA के चुनाव 18 अक्टूबर 2026 को होने हैं, चुनाव में दो टीमें आमने-सामने खड़ी हैं, मगर चुनाव अधिकारी द्वारा पुरानी RWA यानि पंडित लीलाधर जी की टीम के प्रत्याशियों को बिना किसी जांच के पुरानी RWA के सदस्यों के कहने पर ही प्रत्याशी घोषित कर रहा है उसकी कोई जांच नहीं की जा रही है। ऐसा ही एक नाम हमारे सामने आया है जिसका हमें ये नहीं पता कि आखिर इनमे से कौन सा नाम सही है ये नाम है रेखा मैत्री, रेखा मायेती, रेखा माधाती, रेखा वर्मा, और किस आधार पर इनको सचिव के पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया है जबकि इनका नाम वीपी ब्लॉक की वोटर लिस्ट में ही नहीं है। अब ब्लॉक वासी ही बताएं ऐसे लोग ब्लॉक का कैसे और क्या भला करेंगे ?

उधर बहन पुनिता रानी जी की एक सशक्त टीम बनकर उभरी है जिसमे डॉक्टर, वकील, पत्रकार व समाजसेवी जुड़े हुए हैं और समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा लेकर मैदान में उतरना चाहते हैं और समाज के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं, ऐसे कर्मठ, ईमानदार और जुझारू प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारी नजरअंदाज करके पुरानी RWA यानि पंडित लीलाधर जी की टीम के कहने पर उनके नॉमिनेशन रद्द कर रहे हैं।

बहन पुनीता रानी की टीम आज SDM साहब को वीपी ब्लॉक में चल रही गतिविधियों के बारे में अवगत कराकर आई है कि चुनाव अधिकारी प्रेम अग्रवाल व पुरानी RWA यानि पंडित लीलाधर जी की टीम, बहन पुनिता रानी की टीम का मनोबल डाउन करने में लगी हुई हैं, और बहन पुनिता रानी जी की टीम पास सब कुछ प्रूफ होने के बाद भी प्रत्याशियों को अयोग्य घोषित करके चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है और पुरानी RWA यानि पंडित लीलाधर जी की टीम अयोग्य हुए भी योग्य घोषित करके चुनाव अधिकारी प्रेम अग्रवाल द्वारा प्रत्याशी बनाया जा रहा है।

बहन पुनिता रानी की टीम ने SDM साहब के यहाँ कर दी है जिस पर SDM की तरफ से जल्दी ही कार्यवाही करने का आश्वासन मिला है।

हम सभी ब्लॉक वासियों से निवेदन करते हैं कि आप लोग स्वतंत्र हैं सोच समझकर ही वोट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *