अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार)
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: दिल्ली पीतमपुरा के वीपी ब्लॉक से एक अनोखी खबर सामने आई है, जो दबंगई का अहसास कराती है, जी हाँ, इसको गलत कहें या सही, ये आपके ऊपर छोड़ते हैं और आपके जवाब का इंतजार करते हैं।
खबर इस प्रकार है कि दिल्ली पीतमपुरा के वीपी ब्लॉक की RWA का कार्यकाल 2 अक्टूबर 2026 को समाप्त होने जा रहा है, RWA द्वारा सुचारु रूप से अगले कार्यकाल को शुरू करने के लिए चुनाव प्रक्रिया का सहारा लिया गया है क्योंकि वीपी ब्लॉक में कुछ दबंगों की वजह से ब्लॉक का माहौल ख़राब हो रहा है जिस कारण RWA द्वारा ब्लॉक वासियों की सहमति से ब्लॉक में चुनाव करवाना ही उचित समझा गया और SDM साहब से परमिशन लेकर ही नॉमिनेशन और चुनाव की तारीख तय की गई, मगर ब्लॉक में एक धड़ा ऐसा भी है जिसने बिना चुनाव के ही खुद को प्रधान घोषित कर दिया और अपने पोस्टर बनवाकर व्हाट्सअप ग्रुप्स में शेयर कर दिये, जो कि कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है, जबकि इस हरकत से SDM के आदेशों का भी उल्लंघन हुआ है, इस सम्बन्ध में SDM साहब व स्थानीय पुलिस को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए क्योंकि इस हरकत से ब्लॉक का माहौल ख़राब हो सकता है।

ब्लॉक वासी नाराज
ब्लॉक वासियों के मुताबिक यह हरकत ब्लॉक निवासी अनीता जैन उर्फ़ नीतू जैन द्वारा की गई है, अगर अनीता जैन उर्फ़ नीतू जैन को प्रधान बनने का इतना ही शौंक है तो चुनाव में अपना नॉमिनेशन करे और चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत सार्वजानिक रूप से चुनाव लड़कर प्रधान बने।

चुनाव की तारीख तय
वीपी ब्लॉक RWA का चुनाव SDM द्वारा घोषित की गयी तारीख 18 अक्टूबर 2026 को होना तय हुआ है, जिसके लिए नॉमिनेशन की तारीख 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर रखी गयी है, साथ ही स्थानीय निवासियों का ये भी कहना है कि अनीता जैन उर्फ़ नीतू जैन की ये हरकत कानून के खिलाफ है और ब्लॉक वासियों को भ्रमित करने का एक षड़यंत्र है।

जबरदस्ती खुद को प्रधान घोषित करना दबंगई
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिना चुनाव प्रक्रिया के अनीता जैन उर्फ़ नीतू जैन कैसे प्रधान बन सकती है? अगर अनीता जैन उर्फ़ नीतू जैन को प्रधान बनने का और ब्लॉक की प्रगति व तरक्की की चिंता है तो कानून प्रक्रिया के तहत चुनाव लड़कर प्रधान बने, हम अनीता जैन उर्फ़ नीतू जैन के साथ हैं मगर जबरदस्ती खुद को प्रधान घोषित करना और दबंगई दिखाना हमें कतई बर्दास्त नहीं है।
कानून प्रक्रिया के तहत चुनाव होना चाहिए
ब्लॉक वासियों का ये भी कहना ये भी है कि जो काम कानून प्रक्रिया के तहत होगा वह सभी ब्लॉक वासियों को मंजूर होगा।
ब्लॉक में शांति, तरक्की व प्रगति व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाकर रखे
हम सभी ब्लॉक वासी RWA के साथ हैं और ब्लॉक की शांति, तरक्की व प्रगति की कामना करते हैं, आगामी RWA में कोई भी प्रधान बने, हमें कोई आपत्ति नही है मगर वह ब्लॉक में शांति, तरक्की व प्रगति व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाकर रखे, ये ही हमारी प्रार्थना है।
