August 6, 2026
Delhi Arrest News on BCR

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: मध्य प्रदेश से अवैध पिस्टल-कारतूस लाकर दिल्ली समेत यूपी, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के बदमाशों को बेचने वाले गैंग का स्पेशल सेल ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 18 पिस्टल, 10 मैगजीन और पांच कारतूस भी मिले हैं। आरोपी पहचान छिपाने और सप्लायरों, खरीदारों और तस्करों से संपर्क के लिए सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप यूज करते थे। नेटवर्क शीशपाल ऑपरेट करता था। अन्य आरोपी हथियारों की खरीद, ढुलाई, स्टोरेज और डिलिवरी करते थे।

डीसीपी (स्पेशल सेल) नर्श चैतन्य के मुताबिक, एसीपी कैलाश बिष्ट की देखरेख में बनी इंस्पेक्टर राहुल कुमार, विनीत कुमार और अजीत कुमार की टीम ने 5 जुलाई को मथुरा के हरीश चंद्र (24) को आठ पिस्टल और आठ मैगजीन समेत दबोचा। वह गैंग सरगना शीशपाल सिंह के निर्देश पर अपने भाई भगत सिंह के साथ मध्य प्रदेश के सेंधवा से हथियार लाकर विभिन्न राज्यों में सप्लाई करता था।

MP और अलीगढ़ से हथियार खरीदते थे

गुड़गांव से 7 जुलाई को प्रीतपाल सिंह (24) और फरीदाबाद से अलीगढ़ के शीशपाल (26) को भी पकड़ा गया। अलीगढ़ के कुलदीप सागर (20) और अगेस कुमार (25) को दबोचा गया। शीशपाल ने खुलासा किया कि करीब तीन साल से मध्य प्रदेश और अलीगढ़ से हथियार खरीद कर विभिन्न राज्यों में सप्लाई कर रहा था। इसकी निशानदेही पर 14 जुलाई को अलीगढ़ निवासी नूर मोहम्मद (36) और मोहम्मद शान (19) को गिरफ्तार किया गया। अगले दिन मथुरा के विक्रम सिंह (36) को भी धर लिया गया। गैंग मध्य प्रदेश से पिस्टल और अलीगढ़ से तमंचे लेता था। डिमांड पर बेचता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *