बीसीआर न्यूज़/वड़ोदरा, गुजरात: वडोदरा शहर के वाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 28.61 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वडोदरा शहर पुलिस आयुक्त नरसिम्हा कोमार के निर्देश पर नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान वाड़ी पुलिस को अहम सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पंच गवाहों और सरकारी फोटो-वीडियोग्राफर की मौजूदगी में गाजरावाड़ी स्थित हनुमान टेकरी इलाके में एक मकान पर छापा मारा।
तलाशी के दौरान आरोपी जगदीशभाई शंकरभाई केथवास के कब्जे से 28.61 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1,430 रुपये है। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में वाड़ी पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 8(सी) एवं 20(बी)(ii)(A) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रिपोर्टर: क्रुणाल पटेल
