July 21, 2026
Sister Nivedita

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार)

बीसीआर न्यूज़/मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली अब जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं, जिसके लिए उनके फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. करीब 15 सालों से वो इंडस्ट्री से दूर रही और अपने निजी जिंदगी की मुश्किलों में संघर्ष कर रही हैं. पति के साथ कानूनी विवादों के बीच भी उन्होंने वापसी करने का फैसला लिया, जो उनके लिए मुश्किल रहा. इसी बीच उन्होंने अपनी आने वाली एक पोस्ट शेयर किया और एक भावुक नोट लिखा, जो वायरल हो रहा हैं.

सेलिना ने लिखा भावुक नोट

सेलिना ने अपने एक्स अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की और लिखा, ‘मेरे लिए ये समय आसान नहीं है. हालांकि मेरे पास एक्टिंग में लौटने के अलावा और कोई ऑप्शन भी नहीं हैं. यही मेरी स्ट्रेंथ है और इसी से मैं अपनी मुश्किल जिंदगी से बाहर निकल सकती हूं. मुझे भरोसा है कि मुझे आप सभी का प्यार और सपोर्ट मिलेगा. जो भी मेरे साथ है, उनकी मैं हमेशा आभारी रहूंगी.’

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि सेलिना ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी और 2012 में जुड़वा बेटों का स्वागत किया था. वहीं 2017 में उन्होंने फिर जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, लेकिन जन्म से ही एक बेटे को हार्ट से जुड़ी बीमारी थी और उसने दुनिया को अलविदा कह दिया. वहीं 2025 में सेलिना ने अपने पति पर डोमेस्टिक वायलेंस के आरोप लगाए. कोर्ट से मिली जॉइंट कस्टडी के बाद भी सेलिना अपने बच्चों के साथ अलग रह रही हैं और ये मामला अभी भी कोर्ट में हैं.

फिल्म के बारे में

वहीं बात करें फिल्म की, तो ‘सिस्टर निवेदिता’ की कहानी आयरलैंड में जन्मी टीचर मार्गरेट एलिजाबेथ नोबल पर है, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद से प्रेरित होकर अपनी पूरी जिंदगी सेवा और भगवान की भक्ति में बीता दिया. फिल्म को राम कमल मुखर्जी निर्देशित कर रहे है और इसके निर्माता अरित्रा दास और सर्बानी मुखर्जी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *