July 21, 2026
Shabana Azami at Janta-Mantar on BCR News

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का प्रोटेस्ट जारी है. आज, 20जुलाई को सीजेपी संसद तक मार्च भी करेगी. वहीं सीजेपी के प्रोटेस्ट को बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स का सपोर्ट मिल रहा है. बीते दिन शबाना आजमी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट एग्जाम में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने पहुंचीं. उन्होंने अनशन पर बैठे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दिपके से मुलाकात की और प्रभावित छात्रों के लिए जवाबदेही और न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों से बातचीत भी की. इस दौरान शबाना आजमी अनशन कर रही एक स्टूडेंस को दुलारते हुए नजर आईं. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

शबाना आजमी ने नीट प्रदर्शनकारियों को दिया अपना सपोर्ट

शबाना आजमी ने नीट एग्जाम में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट का सपोर्ट करते हुए बीते दिन दिल्ली के जंतर-मंतर का दौरा किया. वायरल हो रहे वीडियो में दिग्गज अभिनेत्री दिपके और दूसरे प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस प्रदर्शन में शामिल लोगों के साथ समय बिताती और एक्टिविस्ट से हाथ मिलाती नजर आईं. शबाना आजमी ने इस दौरान सोनम वांगचुक की कोशिशों की भी तारीफ की और साथ ही उनकी सेहत को लेकर चिंता भी जताई.

शबाना आजमी ने अनशन पर बैठी नेहा के चूमे हाथ

वायरल हो रही एक और वीडियो में शबाना आजमी सोनम वांगचुक संग भूख हड़ताल पर 20 दिनों से बैठी एआईएसए की नेहा बोरा संग मुलाकात करती दिख रह हैं. इस दौरान दिग्गज अभिनेत्री नेहा के हाथों पर किस करते हुए और फिर अपनी दोनों आंखों पर लगाते हुए नजर आती हैं. इस दौरान शबाना नेहा पर काफी प्यार लुटाती नजर आ रही हैं.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का प्रोटेस्ट जारी है. आज, 20जुलाई को सीजेपी संसद तक मार्च भी करेगी. वहीं सीजेपी के प्रोटेस्ट को बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स का सपोर्ट मिल रहा है. बीते दिन शबाना आजमी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट एग्जाम में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने पहुंचीं. उन्होंने अनशन पर बैठे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दिपके से मुलाकात की और प्रभावित छात्रों के लिए जवाबदेही और न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों से बातचीत भी की. इस दौरान शबाना आजमी अनशन कर रही एक स्टूडेंस को दुलारते हुए नजर आईं. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

शबाना आजमी ने नीट प्रदर्शनकारियों को दिया अपना सपोर्ट

शबाना आजमी ने नीट एग्जाम में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट का सपोर्ट करते हुए बीते दिन दिल्ली के जंतर-मंतर का दौरा किया. वायरल हो रहे वीडियो में दिग्गज अभिनेत्री दिपके और दूसरे प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस प्रदर्शन में शामिल लोगों के साथ समय बिताती और एक्टिविस्ट से हाथ मिलाती नजर आईं. शबाना आजमी ने इस दौरान सोनम वांगचुक की कोशिशों की भी तारीफ की और साथ ही उनकी सेहत को लेकर चिंता भी जताई.

शबाना आजमी ने अनशन पर बैठी नेहा के चूमे हाथ

वायरल हो रही एक और वीडियो में शबाना आजमी सोनम वांगचुक संग भूख हड़ताल पर 20 दिनों से बैठी एआईएसए की नेहा बोरा संग मुलाकात करती दिख रह हैं. इस दौरान दिग्गज अभिनेत्री नेहा के हाथों पर किस करते हुए और फिर अपनी दोनों आंखों पर लगाते हुए नजर आती हैं. इस दौरान शबाना नेहा पर काफी प्यार लुटाती नजर आ रही हैं.

तमाम सेलेब्स ने दिया है सीजेपी प्रदर्शनकारियों को सपोर्ट

बता दें कि शबाना आजमी और प्रकाश राज ही नहीं बीटाउन के कई सेलेब्स ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों को अपना सपोर्ट दिया है. बीते दिन पूनम पांडे भी जंतर मंतर पहुंची थीं. वहीं स्वरा भास्कर भी प्रदर्शनकारियों के सपोर्ट में आगे आई थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *