June 5, 2026
burning delhi-news

अजय शास्त्री (संपादक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक बार फिर आग लगने के दो अलग अलग मामले सामने आए हैं। पहला मामला पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने के मालखाने से तो दूसरा मामला लाडो सराय के पास महरौली-बदरपुर रोड से सामने आया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों में आग की दोनों घटनाओं की जानकारी दी।

न्यू अशोक नगर थाने के मालखाने में लगी आग

दिल्ली फायर डिपार्टमेंटके एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दमकल विभाग को एक फोन कॉल के माध्यम से दोपहर लगभग एक बजकर छह मिनट पर न्यू अशोक नगर थाने के मालखाने में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि आग बुझाने का काम जारी है और घटना से जुड़ी अधिक जानकारी के इंतजार है।

महरौली-बदरपुर रोड पर चलती कार में लगी आग

आग लगने का दूसरा मामला दक्षिणी दिल्ली के लाडो सराय इलाके से सामने आया। लाडो सराय के पास महरौली-बदरपुर रोड (MB रोड) पर एक कार में आग लग गई। जब कार में आग लगी, तब उसमें दो लोग सवार थे। गनीमत रही है कार में सवार दोनों लोग समय रहते गाड़ी से बाहर निकलने में कामयाब रहे, जिससे उन्हें कोई चोट नहीं आई।

कल एमसीडी के ट्रक में लगी थी आग

आपको बता दें कि जैसे जैसे देश में तापमान में बढ़ता जा रहा है, वैसे वैसे आग लगने की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। देश में हर नया दिन बीते दिन की तुलना में काफी गर्म हो रहा है। सोमवार यानी कल शाहदरा स्थित गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर सोमवार दोपहर एमसीडी के एक ट्रक में भी आग लग गई थी। ट्रक चालक ने बताया कि फ्लाईओवर पर चलते समय अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए उसने तुरंत ट्रक रोक दिया और आग के ‍फैलने से पहले ही गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *