June 5, 2026
PM

अजय शास्त्री (संपादक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के महत्वपूर्ण दौरे के दौरान देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन कर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे.

इस दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज दिल्ली, देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ. इस प्रगति में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है. आपको याद होगा बाबा केदार के दर्शन के बाद, मेरे मुंह से अनायास निकला था कि इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा. मुझे बहुत खुशी है कि डबल इंजन सरकार की नीतियां और उत्तराखंड के लोगों के परिश्रम से ये युवा राज्य विकास के नए आयाम जोड़ रहा है.

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन से पहले पीएम मोदी सहारनपुर होते हुए देहरादून के डाट काली मंदिर पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. इससे पहले प्रधानमंत्री ने सुबह करीब 11:15 बजे यूपी के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे ऊंचे खंड पर बने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की समीक्षा की और एक भव्य रोड शो किया, जहां जनसैलाब में पीएम को जोरदार स्वागत किया.

इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा में लगने वाले समय को कम करना है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से तैयार ये प्रोजेक्ट आधुनिक इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है. करीब 13,000 करोड़ रुपये की इस सौगात में एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर और 340 मीटर लंबी सुरंग शामिल है.

वहीं, पीएम के आगमन को लेकर देहरादून में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. शहर में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *