June 5, 2026
Rekha-Gupta-BCR NEWS

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को एक्सिओम मिशन 4 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक उनकी यात्रा भारत की अंतरिक्ष कहानी में एक गौरवशाली अध्याय का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणा है। श्रीमती गुप्ता ने शुभांशु शुक्ला और मिशन की पूरी टीम को सुरक्षित, सफल और प्रेरणादायक यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *