June 13, 2026
Kangna 001

अजय शास्त्री
बीसीआर न्यूज़

मुंबई।
कंगना रनौत का मामला काफी तूल पकड़ता नजर आ रहा है, कंगना को बराबर धमकिया मिल रही है और अब कंगना रनौत को मुंबई आने को लेकर काफी बबाल खड़ा हो गया है हाल ही में उन्होंने कहा था कि उन्हें मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा लग रहा है। ये काफी हद तक सच्चाई भी है, इस पर कई सिलेब्स ने कंगना के विरोध में ट्वीट किया है। इसको लेकर कंगना ने एक बार फिर पलटवार किया है।

कंगना बोलीं- आ रही हूं मुंबई
कंगना रनौत ने ट्वीट किया है, मैं देख रही हूं कई लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं इसलिए मैंने तय किया है कि 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी। मैं मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचकर टाइम पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

संजय राउत बोले- ये तो मेंटल केस है
दूसरी ओर, कंगना के इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए संजय राउत ने कहा, ‘मैं उनके ट्वीट पर कुछ नहीं कहूंगा और न ही उन जैसी भाषा का इस्तेमाल करूंगा। मैं महिला का सम्मान करता हूं। कंगना ने मुंबई पुलिस का अपमान किया है, पुलिस को लेकर जो टिप्पणी की थी वह गलत है। जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं, ये तो मेंटल केस है।’

कंगना ने बताया था मुंबई पुलिस से डर
दरअसल कंगना ने बीते दिनों ट्वीट किया था कि वह बॉलिवुड के ड्रग लिंक के बारे में जानता हैं। उन्होंन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के लिए ट्वीट किया था कि वह मदद कर सकती हैं बशर्ते उन्हें सुरक्षा दी जाए। इस पर बीजेपी लीडर राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार को ट्वीट करके सवाल उठाया था। इस पर कंगना ने जवाब दिया था कि वह सेंटर या हिमाचल प्रदेश से सुरक्षा चाहती हैं। मुंबई पुलिस से उन्होंने डर बताया था। इस पर संजय राउत का बयान था कि इतना ही डर है तो मुंबई न आएं। कंगना ने पलटवार किया था कि मुंबई अब पीओके जैसा फील हो रहा है।

बताई थी इंडस्ट्री की पॉप्युलर ड्रग
कंगना ने रिया का ड्रग चैट सामने आने के बाद ट्वीट किया था, फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पॉप्युलर ड्रग कोकीन है, यह लगभग हर हाउस पार्टी में इस्तेमाल होती है। यह बहुत महंगी है लेकिन जब आप शुरुआत में किसी ऊंची हाउसेज में जाते हैं तो यह फ्री दी जाती है, MDMA के क्रिस्टल पानी में मिलाए जाते हैं और आपकी जानकारी के बिना आपको पिला दिए जाते हैं।

बॉलिवुड सितारों को रास नहीं आया कंगना का बयान
कंगना रनौत ने मुंबई को लेकर जो ट्वीट किया इस पर कई सितारों ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी भी जता चुके हैं। रेणुका शहाणे, दिया मिर्जा, फरहा खान अली रितेश देशमुख और सोनू सूद ने ट्वीट के जरिये मुंबई से प्यार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *