March 11, 2026
Afrika

बीसीआर न्यूज़ (अफ्रीका): दुनिया में कई ऐसे आदिवासी क्षेत्र है जहां रहने वाले लोगों के रिवाज भी अनोखे होते हैं। एक ऐसा ही आदिवासी समाज रहता है अफ्रीका के नार्थ नाममीबिया के कुनैन प्रांत में।

यहां रहने वाले हिम्बा ट्राइब की महिलाओं को नहाने की इजाजत नही है। फिर भी इन महिलाओं को अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाओं का दर्जा दिया गया है। कुनैन प्रांत में रहने वाले हिम्बा जनजाति में कुल 20 हजार से 50 हजार लोग हैं। हिम्बा ट्राइब की महिलाओं को अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाएं कहा जाता है। लेकिन आपको बता दें, कि इस ट्राइब की महिलाओं को नहाने की इजाजत नहीं है। इतना ही नहीं, ये महिलाएं हाथ तक धोने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। हालांकि, खुद को साफ-सुथरा रखने के लिए इन महिलाओं का अपना एक खास तरीका है।

हिम्बा जनजाति की महिलाएं नहाने की जगह खास जड़ी-बूटियों को पानी में उबालकर उसके धुंए से अपनी बॉडी को फ्रेश रखती हैं। ताकि उनसे बदबू ना आए। इस हर्ब की खुशबू से इनकी बॉडी कभी ना नहाने के बाद भी अच्छी स्मेल करती है। इस समाज की महिलाएं अपनी स्किन का धूप से बचाव करने के लिए एक खास तरह का लोशन लगाती हैं। ये लोशन जानवर की चर्बी और हैमाटाइट के धूल से तैयार किया जाता है। हैमाटाइट के धूल की वजह से उनके स्किन का रंग लाल हो जाता है। ये खास लोशन उन्हें कीड़ों के काटने से भी बचाता है। इन महिलाओं को रेड मैन के नाम से भी जाना जाता है।

Leave a Reply