July 22, 2026
Vadodara Drugs News

वडोदरा शहर को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत एसओजी और मकरपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जांबुवा पुलिस चेक पोस्ट के पास एक युवक को मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.54 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बीसीआर न्यूज़/वड़ोदरा, गुजरात: वडोदरा शहर में नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमार के मार्गदर्शन में एसओजी लगातार तकनीकी निगरानी और मुखबिरों के जरिए कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान एसओजी को सूचना मिली कि याकूतपुरा निवासी समीर अमीनखान पठान जांबुवा हाईवे ओवरब्रिज की ओर से संदिग्ध हालत में आ रहा है।

सूचना के आधार पर एसओजी और मकरपुरा पुलिस ने संयुक्त रूप से जाल बिछाकर आरोपी को रोककर तलाशी ली। उसके पास से 49 ग्राम 690 मिलीग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत 1,49,070 रुपये आंकी गई। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। कुल बरामद मुद्देमाल की कीमत 1,54,070 रुपये है।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि हाठीखाना निवासी लालाभाई दूधवाला ने उसे 5,000 रुपये कमीशन का लालच देकर मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के थांदला निवासी जुबेर पठान से एमडी ड्रग्स लाने के लिए भेजा था। आरोपी निजी लग्जरी बस से थांदला गया और वहां से ड्रग्स लेकर वडोदरा लौट रहा था, तभी पुलिस ने उसे जांबुवा चेक पोस्ट के पास गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी मोबाइल फोन के जरिए लगातार संपर्क में रहकर अंतरराज्यीय स्तर पर ड्रग्स की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने समीर अमीनखान पठान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सप्लायर जुबेर पठान और ड्रग्स मंगाने वाला लालाभाई दूधवाला फिलहाल फरार हैं। दोनों की तलाश जारी है।

मकरपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 21(बी), 22(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

49.690 ग्राम मेफेड्रोन और मोबाइल समेत 1.54 लाख रुपये का माल जब्त, वडोदरा-रतलाम ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार | BCR NEWS

रिपोर्टर: क्रुणाल पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *