June 14, 2026
Rapist-boy

17 साल के लड़के का होटल में 26 साल की युवती ने किया बलात्कार

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): 17 साल के लड़के से होटल में शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में 26 साल की युवती के खिलाफ पोक्सो कानून के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को रेप की कॉल होटल रूम के बाथरूम से लड़की ने की थी। लड़की के बयान पर नाबालिग लड़के पर भी रेप केस दर्ज हुआ, लेकिन जांच में पता चला कि लड़की ही उसे हनी ट्रैप कर होटल में लेकर आई थी।

यह घटना साउथ दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाना इलाके में हुई। रविवार शाम पुलिस को कॉल मिली कि किसी लड़के ने महिपालपुर के रॉयल व्यू होटल के रूम में लड़की से रेप किया है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि लड़की होटल में अपने कमरे के बाथरूम से कॉल कर रही थी। वसंत कुंज पुलिस होटल में पहंची तो रूम में लड़का बैठा हुआ मिला।

लड़की बाथरूम में अंदर बंद थी। पुलिस ने बाथरूम खुलवाया तो वह बाहर निकलकर आई। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह लड़का उसे बहाने से होटल में लाया और उससे रेप किया। पुलिस ने लड़के की ओर देखा तो वह न सिर्फ बिल्कुल मासूम, बल्कि नाबालिग भी नजर आ रहा था। पुलिस ने उसकी उम्र के बारे में तहकीकात की तो स्कूल के रिकॉर्ड से पता चला कि वह 17 साल का नाबालिग लड़का था। इसी साल उसने 12वीं क्लास पास की है।

पुलिस के जूवेनाइल मामले से जुड़े अफसर ने लड़के से बातचीत कर लड़की की कंप्लेंट के बारे में बात की। लड़के ने बताया कि वह वसंत कुंज इलाके के किशनगढ़ में रहता है। उसके पिता बिजनेसमैन हैं। उसने बताया कि फेसबुक पर इस लड़की ने एक महीना पहले उससे खुद सम्पर्क किया था। लड़की ही फेसबुक पर उससे चैटिंग और कॉल की पहल करती थी। लड़की ने उससे मिलने के लिए कई बार कहा था।

लड़की की फेसबुक प्रोफाइल पर उसकी कोई फोटो नहीं लगी हुई थी। लड़की ने संडे को उससे महिपालपुर के होटल में आने के लिए कहा था। यह रिकॉर्ड लड़के के पास मौजूद है। लड़के ने होटल रूम बुक कराने के लिए पैसे न होने की बात बताई तो लड़की ने कहा कि होटल में रूम वह बुक करा देगी।

लड़की के बुलाने पर वह होटल में ब्लाइंड डेट पर चला गया था, जबकि उसने फेसबुक प्रोफाइल में भी लड़की की फोटो नहीं देखी थी। लड़के के मुताबिक, होटल में उन्होंने रिश्ते बनाए। इसी दौरान वह रूम में था और लड़की ने बाथरूम में जाकर पुलिस को कॉल कर दी थी। अब पुलिस के पास दोनों ओर से अलग-अलग बयान थे।

पुलिस अफसरों ने सोच-विचार कर लड़की की कंप्लेंट पर लड़के के खिलाफ रेप केस दर्ज किया। हालांकि लड़का नाबालिग होने और केस के हालात की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। इसके साथ ही लड़के के बयान पर उसका यौन शोषण करने के आरोप में लड़की के खिलाफ पोक्सो कानून की धारा-8 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई। जांच में यह जानकारी भी मिली की होटल का कमरा लड़की ने ही बुक कराया था।

26 साल की यह लड़की नजफगढ़ में रहती है। लड़के के उस बयान की पुष्टि उसके फेसबुक अकाउंट के रिकॉर्ड से हो गई है कि लड़की ही उसे बुला रही थी। पुलिस को शक है कि किसी ने इस लड़के को रेप केस में फंसाने के लिए इस लड़की का इस्तेमाल किया है। पुलिस को यह आशंका है कि कोई शख्स इस लड़के को हनी ट्रैप में फांसकर रकम की उगाही करना चाहता था। इस एंगल से तहकीकात की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *