
बीसीआर न्यूज़/दिल्ली/उत्तर प्रदेश: आपको बता दें कि अब यूपी में जितनी भी सड़क किनारे अवैध लावारिस मज़ारें बनी हैं, अगर उनके सरकारी दसतावेज नहीं पाए गए तो उन पर कार्यवाही कर जमीदौज कर दिया जाएगा। अभी यूपी के हरदोई जिले में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार पर चला सरकारी बुलडोजर
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आने वाली 2022 विधानसभा चुनाव से पहले जनता के दिलों पर राज करते दिख रहे हैं। इसी क्रम में यूपी के हरदोई जिले से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। हरदोई के देहात कोतवाली में स्थित काशीराम कॉलोनी में सरकारी जमीन के ऊपर बने एक मजार पर बुलडोजर चला दिया गया है। आस पास के लोग देखते ही रह गए।
सगीर अहमद नाम के शख्स ने हथिया रखी थी जमीन, पुलिस टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी उस स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद पहले से ही दिए गए नोटिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि मजार बनाने वाले लोग ही प्रशासन की मदद कर रहे हैं। मिली जानकारियों के मुताबिक काशीराम कॉलोनी के सरकारी जमीन पर गलत तरीके से मजार बनाया गया था। जहां लोग बीते कई सालों से मत्था टेका करते थे। नगरपालिका को यह जानकारी मिली थी की सगीर अहमद नाम के शख्स ने उस सरकारी जमीन को हथिया रखा था। जिसके लिए नगर निगम द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था।
मजार लगभग 10 साल पुरानी बताई जा रही हैं: नोटिस में जमीन को खाली करवाने के साथ साथ मजार पर बुलडोजर चलाने की भी बात कही गई थी। बीते शुक्रवार को सीओ सिटी के साथ अन्य अधिकारियों की हाजरी में मजार पर बुलडोजर चला दिया गया है। आस पास के लोगों ने बताया कि मजार लगभग 10 साल पुरानी थी। लोग यहां नमाज पढ़ने भी आया करते थे। लेकिन मजार सरकारी जमीन पर बनी थी। इसलिए यह कदम उठाया गया।
बजरंग दल द्वारा की गई थी शिकायत.
मिल रही जानकारी के मुताबिक हरदोई जिले में काम करने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी मजार के निर्माण पर कार्यवाही करने कि सरकार से मांग की थी। यूपी में 2022 में विधानसभा का चुनाव होना है। जिसे देखते हुए जनता ऐसे कामों को विधानसभा चुनाव के नजरिये से जोड़कर भी देख रही है।।
विनुविनीत त्यागी
(बी.सी.आर. न्यूज़)