March 6, 2026
chhath maiya

रचना शर्मा (प्रधान संपादक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली।। इस साल 25 अक्टूबर, शनिवार से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान के साथ कार्तिक मास का छठ पर्व 2025 शुरू हो रहा है। कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को छठ 2025 व्रती नियम-धर्म से सात्विक भोजन अरवा चावल, चने की दाल, कद्दू की सब्जी सेंधा नमक के प्रयोग से बनाकर प्रसाद स्वरूप ग्रहण करते हैं। छठी मइया को ध्यान कर स्वच्छ तन-मन से छठ पूजा 2025 का संकल्प नहाय-खाय पर ही लेने का विधान है। इस दिन छठी मइया और आदित्य देव, दीनानाथ के लिए छठ गीत 2025 गाकर उनका आह्वान किए जाने का विधान है।

लोक आस्था महापर्व छठ 2025 शुरू होने में महज 48 घंटे शेष है। इस साल 25 अक्टूबर, शनिवार से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान के साथ कार्तिक छठ पर्व 2025 शुरू हो रहा है। इस दिन छठ व्रती नियम-धर्म से सात्विक भोजन बनाकर प्रसाद स्वरूप ग्रहण करेंगे। छठी मइया को ध्यान कर छठ पूजा 2025 का संकल्प नहाय-खाय पर ही लेने का विधान है। इस दिन छठी मइया और आदित्य देव के लिए गीत गाकर उनका आह्वान किए जाने की परंपरा है।

26 अक्टूबर, रविवार को खरना 2025 है। इस दिन छठ व्रती पूरी निष्ठा से छठी मइया को खीर का प्रसाद बनाकर भोग लगाती हैं। लोहंडा का यह प्रसाद घर-परिवार और पास-पड़ोस में जनमानस को ग्रहण कराने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि खरना का प्रसाद ग्रहण करने से जीवन के सारे दूख दूर होते हैं। छठी मइया व्रती की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

Leave a Reply