March 6, 2026
Ruchi case

ब्यूरो डेस्क, उत्तर प्रदेश

बीसीआर न्यूज़/उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दहेज हत्या की ‘मृतका’ बताई गई रुचि जिंदा मिली है. पुलिस ने उसे ग्वालियर से प्रेमी गजेन्द्र यादव संग बरामद किया है. विवाहिता स्कूल समय से ही प्रेमी से संबंध में थी और उसी के साथ रह रही थी. जांच में दहेज हत्या का मामला झूठा निकला. पुलिस अब फर्जी केस दर्ज कराने वालों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है.

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिस विवाहिता को पुलिस और परिजन ‘दहेज हत्या’ का शिकार बता चुके थे, वह जिंदा निकली. पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश के ग्वालियर से उसके प्रेमी के साथ बरामद किया है.

इस खुलासे के बाद पूरा मामला उल्टा पड़ गया. दरअसल, मृत बताई गई विवाहिता रुचि अपने प्रेमी के साथ दूसरी शादी कर सुखपूर्वक रह रही थी, जबकि उसके पति, सास और चार अन्य ससुरालवालों पर दहेज हत्या और शव गायब करने का गंभीर केस दर्ज था.

मायके वालों ने दर्ज कराया था दहेज हत्या का केस

दरअसल, यह पूरा मामला सादात थाना क्षेत्र के बरहपार भोजूराय गांव का है. मृतका बताई गई रुचि की मां राजवंती देवी ने वर्ष 2023 में अपनी बेटी की शादी राजेंद्र यादव, निवासी हथौड़ा थाना खानपुर (गाजीपुर) से की थी. 3 अक्टूबर को राजवंती देवी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या कर दी गई और ससुरालवालों ने शव गायब कर दिया.

इस शिकायत पर पुलिस ने पति राजेंद्र, सास कमली देवी सहित छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या, सबूत मिटाने और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था.

Leave a Reply