पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस
अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)
बीसीआर न्यूज़ (पंजाब): बैंस ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर प्रभावित परिवार तक पहुंचना है और बीमारी फैलने के खतरे वाले इलाकों में तुरंत कार्रवाई होगी।

पंजाब में बाढ़ के बाद बीमारियों के खतरे को देखते हुए सरकार ने बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन, सफाई और फॉगिंग अभियान शुरू किया है। नंगल शहर में इसकी शुरुआत करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस खुद मैदान में उतरे और गलियों में सैनिटाइजर छिड़काव करवाया।
बैंस ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर प्रभावित परिवार तक पहुंचना है और बीमारी फैलने के खतरे वाले इलाकों में तुरंत कार्रवाई होगी। सरकार ने इंसानों के साथ-साथ पशुधन की सुरक्षा के लिए भी विशेष टीकाकरण अभियान चलाया है।
