अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)
बीसीआर न्यूज़ (दिल्ली): सभी RWA को अवगत कराया जाता है कि दिल्ली जल बोर्ड की मुख्य सीवर लाइन MP मॉल व VP ब्लॉक के पास टूट गई है। इस कारण पूर्वी पीतमपुरा के लगभग सभी ब्लॉकों में सीवर के पानी का स्तर बढ़ गया है तथा NP, TP, WP, QP और ZP ब्लॉकों की कुछ गलियों में जलभराव की स्थिति भी बन गई है।
समस्या के स्थाई समाधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के निर्देशानुसार दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board), MCD और PWD विभाग के अधिकारयो के साथ पूर्वी पीतमपुरा का निरीक्षण किया गया।
जल भराव की गंभीरता को देखते हुए, एक आपातकाल मीटिंग बुलाई गई जिसमे माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने लगभग 50.00 lakh रुपये का बजट पास किया और निर्देश दिया कि टूटी हुई ख़राब लाइन को तुरंत बदला जाये जिससे निवासियों को पानी भरने की समस्या से निजात मिले और साथ की साथ पम्प लगाकर पानी निकाला जाये ।
इसी संदर्भ में सभी पूर्वी पीतमपुरा के निवासियों को सूचित किया जाता है कि टूटी हुई ख़राब बड़ी मेन लाइन को बदलने के कार्य का उद्घाटन कल सुबह यानि VP – LP ब्लॉक District Park गेट पर किया जाएगा।
सभी ब्लॉकवासी उद्घाटन स्थान पर पहुंचे और आदरणीया मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी का धन्यवाद करें।
दिनांक: 06 SEP. 2025
समय: 10 am
स्थान: VP – LP ब्लॉक District Park गेट
