
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 1941 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="7388172776" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>
सिंगर रैपर फाजिलपुरिया की नये सिंगल ‘‘पार्टी बाई फाजिलपुरिया‘‘ की लाॅचिंग के लिए दिल्ली पहुॅचे फाजिलपुरिया, रैपर रफ्तार पंजाबी सिंगर मिलिन्द गाबा और गुरू रंधावा
![(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});](http://bcrnews.co.in/wp-content/uploads/2016/02/MILLIND-GABA-FAZILPURIA-RAFTAAR-GURU-RANDHAWA-DJ-SHADOW-FROM-LEFT-TO-RIGHT-300x169.jpg)
बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): आजकल म्यूजिक एल्बम हो या बाॅलीवूड संगीत इन दिनों गानों पर रैप सुनना लोगों को काफी लुभाता है। खासकर इनमें युवा वर्ग के लोगों को बोल्ड गीत-संगीत और रैप अपनी ओर काफी आकर्षित करता है। चाहे वो रैप हनी सिंह के हो या बादशाह के या फिर वो रफ्तार के गीत हो लोग उनके म्यूजिक को सुनकर थिरकने को मजबूर हो जाते हैं। इसी कड़ी को आगे बढा़ते हुए नई दिल्ली के कनाॅट प्लेस स्थित ‘‘टाउन हाउस कैफे‘‘ में मशहूर हरियाणवी सिंगर और रैपर फाजिलपुरिया ने अपनी नई हरियाणवी गीत ‘‘पार्टी बाई फाजिलपुरिया‘‘ की लाॅचिंग मिडिया के समक्ष की। इस मौके पर फाजिलपुरिया के साथ मशहूर रैपर रफ्तार, पंजाबी सिंगर मिलिन्द गाबा और गुरू रंधावा भी उनके साथ मौजूद थें।
गौरतलब है कि इससे पहले फाजिलपुरिया का गीत ‘‘लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल‘‘ लोगों को काफी पसंद आया था। अब इस बार भी फाजिलपुरिया अपने चाहने वालों के लिए कुछ नया करने जा रहे हैं। टी-सीरीज म्यूजिक के बैनर तले इस गीत में लगभग 500 लड़कियों के साथ फाजिलपुरिया डांस करते और थिरकते हुए नजर आयेंगें। अपने इस नये सिंगल ‘‘पार्टी बाई फाजिलपुरिया‘‘ के बारें में विशेष जानकारी देते हुए फाजिलपुरिया ने कहा ‘‘इस गीत के जरिये हमने हरियाणवी संगीत को एक अलग लेबल पर ले जाने की कोशीश की है।
हमारा हरियाणा सिर्फ खेलों में हीं नहीं बल्की गीत-संगीत में भी किसी से कम नहीं है। मुझे पूरी उम्मीद है कि एक बार इस गाने को सुनकर लोग थिरकने पर मजबूर हो जायेंगें। वहीं इस मौके पर मशहूर रैपर रफ्तार ने कहा ‘‘मैं यहाॅ सिर्फ भाई के इस गाने को प्रमोट करने आया हूॅ। मेरा इस गाने से कोई लेना देना नहीं है, मैने इसमें ना तो गाया है और ना हीं रैप किया है। पर मैने इस गाने को सुना है और मुझे भाई का ये गाना बहुत राॅकिंग लगा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि ये गीत सुनने के बाद लोग हरियाणवी संगीत को एक अलग लेबल पर देखेंगें।