<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 1003 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="2510332379" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>
शाहरुख़ खान एक और मुसीबत में फंसे
बीसीआर न्यूज़ (मुंबई): बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की मुसीबतें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही में शाहरुख ने असहिष्णुता को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी। जिसके चलते उनकी फिल्म दिलवाले का देश के कई हिस्सो में विरोध प्रदर्शन हुआ था। फिल्म को कई सिनेमा घरों में चलने नही दिया जा रहा है, वही दुसरी तरफ दिलवालों को का कलेक्शन भी नही हो पा रहा है। इसी के साथ अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ यातायात पुलिस में शिकायत की गई है। वॉचडाग फाउंडेशन के मुताबिक शाहरुख अपनी वैनिटी वैन घर के बाहर रास्ते पर खड़ी करते हैं। इससे आम लोगों को परेशानी होती है।
शाहरुख ने चार महीने पहले ही करीब चार करोड़ रुपए खर्च कर एक वैनिटी वैन खरीदी है। इससे पहले इसी साल फरवरी महीने में भी लोगों ने शिकायत की थी कि शाहरुख ने बांद्रा इलाके में स्थित अपने बंगले मन्नत के बाहर अवैध रूप से रैम्प बना लिया है। इस पर वे अपनी वैनिटी वैन खड़ी करते हैं। भाजपा सांसद पूनम महाजन ने भी मुंबई मनपा आयुक्त को खत लिखकर इसकी शिकायत की थी। इसके बाद मनपा ने रैम्प तोड़ दिया था। यही नहीं खर्च के रुप में भी शाहरुख से 1 लाख 93 हजार रुपए वसूल किए गए थे। संस्था का दावा है कि शाहरुख एक बार फिर घर के बाहर अपनी वैनिटी वैन खड़ी करने लगे हैं।

![(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});](http://bcrnews.co.in/wp-content/uploads/2015/12/sharukhkhan-300x168.jpg)
![(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});](http://bcrnews.co.in/wp-content/uploads/2015/12/srk-300x169.jpg)