अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: दिल्ली में श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार द्वारा ताबड़तोड़ फैसलों से दिल्ली प्रगति की ओर अग्रसर है, पीतमपुरा में सड़क निर्माण का कार्य बड़े ही जोरोशोरो से चल रहा है, रातों-रात सड़क बना दी जाती है, स्थानीय लोगों को कोई भी परेशानी नहीं हो रही है, सड़क को तोड़कर तुरंत मालवा हटा दिया जाता है। इस तरह से कार्य की गति हमने पिछली किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं देखी है जो श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार में हमें देखने को मिल रही है।
आपको बता दें कि पीतमपुरा के एलपी ब्लॉक में सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसका मलबा तुरंत हटा दिया गया है और एलपी ब्लॉक, पीतमपुरा में सड़क निर्माण की तैयारियाँ शुरू कर दी गयी है। इस सराहनीय काम के लिए स्थानीय नागरिक श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार का धन्यवाद करते हुए नहीं थक रहे हैं।
