March 6, 2026
smc list on bcr news

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): अभिभावकों से मिली जानकारी के अनुसार सर्वोदय विद्यालय (स्कूल आईडी -1411008), एफयू ब्लॉक, पीतमपुरा, दिल्ली में हुआ फर्ज़ी एसएमसी का गठन, प्रिंसिपल द्वारा खानापूर्ति करते हुए एसएमसी का चुनाव इसलिए करवाया गया है ताकि कोई अभिभावक प्रिंसिपल पर ऊँगली न उठा सके।

प्रिंसिपल ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए अभिभावकों को भ्रमित किया गया और चुनाव के दौरान अचनाक समय में परिवर्तन किया गया जिससे काफी अभिभावक वोट डालने से वंछित रह गए। पहले वोटिंग का समय प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक दिया गया था जिसको इलेक्शन के बीच में ही बदल कर प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक कर दिया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएमसी के इलेक्शन के दौरान फ़र्ज़ी वोट डाले गए हैं क्योंकि जो उम्मीदवार इलेक्शन में खड़ा हुआ था वह अपना यानि खुद का वोट डालने स्कूल में ही नही आया और वह जीत गया।

वोटिंग वाले दिन समय में फेरबदल करके स्कूल में वोट डालने आये अभिभावकों को अध्यापकों ने भ्रमित किया। पहले वोटिंग का समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया फिर थोड़ी देर बाद समय बदलकर प्रातः 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक कर दिया गया।

इसके अलावा जो अभिभावक वोट डालने नहीं आये थे उनका फर्जी वोट भी डाला गया और अब प्रिंसिपल सर उन अभिभावकों को यह बोल कर कॉल किया जा रहा है कि आप वोट डालने नहीं आये थे तो हमने आपका वोट डाल दिया था, तो अब आपको सिर्फ अपने हस्ताक्षर करने स्कूल में आना है। इनमे से कुछ अभिभावक स्कूल में जाकर हस्ताक्षर करके आ चुके हैं कुछ अभी नहीं गए हैं।

प्रिंसिपल ने एसएमसी में ऐसे उम्मीदवारों/अभिभावकों को इसलिए चुना है जिनको अपनी कठपुतली बनाकर अपने इशारों पर चला सके, क्योंकि प्रिंसिपल ने ऐसा पहली एसएमसी के साथ भी किया था जिसके गवाह खुद एसएमसी के वॉइस चेयरमैन और सदस्य हैं। इससे ये साबित होता है कि प्रिंसिपल ने अपने ही चहेते उम्मीदवारों को इलेक्शन में खड़ा किया और फर्जी वोट डलवाकर उन सभी को जिता दिया। इसलिए सम्बंधित विभाग और दिल्ली की मुख्यमंत्री से सादर अनुरोध है कि इस मुद्दे को गंभीरता से अपने संज्ञान में लें, ताकि भ्रष्टाचार होने से रोका जा सके।

यह शिकायत अजय शास्त्री (अभिभावक, संपादक व पत्रकार), दिलीप सिंह (अभिभावक) संतोष कुमार (अभिभावक) द्वारा की गयी थी, इस शिकायत पत्र की प्रतिलिपि सम्बंधित विभाग व दिल्ली सरकार को भेज दी गयी है –

 मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार (हमारा विधायक, शालीमार बाग़)
 क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक, पीतमपुरा, दिल्ली
 शिक्षा उपनिदेशक, पीतमपुरा दिल्ली
 शिक्षा निदेशक, दिल्ली
 शिक्षा मंत्री, दिल्ली सरकार

Leave a Reply