March 6, 2026
sarvoday vidhyalay fu block pitampura delhi

Sarvodaya Vidyalaya FU Block Pitampura Delhi में SMC सदस्य बनने के लिए अभिभावकों को FORM नहीं दिए जा रहे हैं।
प्रिंसिपल सर का कहना है कि जिन अभिभावकों ने फॉर्म पहले यानि रद्द हुए चुनाव के वक़्त फॉर्म भरे थे वह दोबारा नहीं भर सकते या जिन अभिभावकों के फॉर्म कैंसिल किये गए थे वह भी दोबारा नहीं भर सकते।
यह इसलिए किया जा रहा है ताकि अभिभावक फॉर्म न भर सके और प्रिन्सिपल अपने पसंदीदा अभिभावकों यानि जिन अभिभावकों को SMC के बारे में पता नही उनको SMC सदस्य बनाकर SMC के फण्ड को गमन करना चाहते हैं, क्योंकि अभी तक ऐसा ही होता आया है मगर जब मैंने इस बारे में आवाज़ उठायी तो मुझे SMC में दोबारा FORM नहीं भरने दिया जा रहा है।
इसके अलावा सभी अभिभावकों का यह भी कहना है कि स्कूल में पढाई नहीं होती सिर्फ जीवन विद्या जैसी गतिविधियों से बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।
इस लिए सम्बंधित विभाग से अनुरोध है कि इस गंभीर विषय पर तुरंत प्रभाव से एक्शन लेकर अपने स्तर पर कार्यवाही करने का कष्ट करे।
मैंने यह शिकायत सम्बंधित विभाग व मुख्यमंत्री जी को ईमेल के माध्यम से भेज दी है।
धन्यवाद !

अजय शास्त्री
(अभिभावक व पत्रकार)
9310252692

शिकायतपत्र नीचे संलग्न है –

https://bcrnews.co.in/wp-content/uploads/2025/07/SMC-Complent-Education-Department-Rekha-Gupta-Ji.pdf

Leave a Reply