March 6, 2026
Collarge

बीसीआर न्यूज़/वदोदर, गुजरात: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बीसीआर न्यूज़ चैनल हमेशा समाज के हित में आवाज़ उठता रहता है आज भी एक ऐसा ही मुद्दा वड़ोदरा गुजरात से हमारे सामने आया है. आपको पता ही है कि गुजरात राज्य सरकार ने गुजरात को ड्राई एरिया घोषित कर रखा है मगर फिर भी प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से नशीले पदार्थों का सेवन हो रहा है ये नशीले पदार्थ कौन उपलब्ध करा रहा है, कैसे उपलब्ध करा है इस पर सरकार और प्रशासन गूंगा-बहरा बना हुआ है। जबकि इस नशे से स्थानीय लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं। आपको बता दें कि यह कौन सा इलाका है जहाँ पर ये सब चल रहा है जी हाँ ये अमोदर गांव में देवेश आइकॉनिक बिल्डिंग है जहाँ पर अवैध रूप से चल है क्योंकि इस बिल्डिंग में विद्यार्थियों व अन्य विदेशियों को मकान किराए पर दिए जाते हैं ये सब देखते हुए स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई और प्रशासन को सूचित किया।

यह खबर वडोदरा के वाघोडिया रोड स्थित अमोदर गांव के पास दूरदर्शन टॉवर के समीप बने देवेश आइकॉनिक बिल्डिंग की है जहाँ पर बिल्डर हेमंत भाटिया और विवेक चौहान पर अवैध रूप से अत्यधिक संख्या में विदेशी और भारतीय विद्यार्थियों को मकान किराए पर देने का आरोप लगा है। यह क्षेत्र पूरी तरह से आवासीय घोषित है, फिर भी यहां छात्रों को बिना अनुमति और नियमों के विरुद्ध रहवासी स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इन किरायेदार छात्रों द्वारा परिसर में अवैध गतिविधियाँ की जा रही हैं। गुजरात में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद यहां खुलेआम शराब का सेवन किया जा रहा है, जिसके प्रमाण के रूप में भवन के आसपास बड़ी मात्रा में बियर की खाली कैन और शराब की बोतलें पाई जा जाती हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासन को इस बारे में शिकायत की है, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि बिल्डर और उनके सहयोगी स्थानीय लोगों को धमकाने और अपने प्रभाव का दुरुपयोग करने में लगे हुए हैं।

इसके अलावा देवेश आइकॉनिक बिल्डिंग में उचित ड्रेनेज व्यवस्था नहीं बनाई गई है, जिस कारण मुख्य गटर लाइनें (ड्रेनेज मेन हॉल्स) बार-बार ओवरफ्लो हो रही हैं। इससे पास की सोसाइटी तीर्थ जल रेजिडेंसी में गंदा पानी फैलने लगता है, जिससे दुर्गंध और मच्छरों की बढ़ती समस्या ने स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

क्षेत्रवासियों की मांग है कि प्रशासन तत्काल इस मामले में जांच करे, गैरकानूनी किरायेदारी और अवैध शराब सेवन पर सख्त कार्रवाई करे तथा ओवरफ्लो हो रही गटर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करे।

बीसीआर न्यूज़ न्यूज़ के वडोदरा से गुजरात ब्यूरो चीफ रोहित पटेल की रिपोर्ट

Vadodara में फलफूल रहे नशे के कारोबार व बिल्डर की धमकियों से स्थानीय निवासी परेशान: BCR NEWS #shorts

Leave a Reply