March 6, 2026
AQI

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं निकटवर्ती क्षेत्रों के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्युएम) ने 2021 में अपनी स्थापना के समय से ही, निर्देशों, परामर्शों और आदेशों की एक श्रृंखला के माध्यम से, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने की दिशा में विभिन्न नीतिगत उपायों और जमीनी कार्रवाइयों की शुरुआत की है।

वर्ष 2025 में सभी स्टेकहोल्डर्स के निरंतर, ठोस और अथक प्रयासों ने दिल्ली की सामान्य वायु गुणवत्ता में सुधार लाने में और मदद की है। इसका प्रमाण यह है कि 2025 के दौरान रिकॉर्ड 79 दिन ऐसे रहे जब एक्युआई 100 या उससे कम था, यानी ‘अच्छी’ और ‘संतोषजनक’ श्रेणियों में। यह उपलब्धि केवल कोविड महामारी के वर्ष 2020 के आंकड़ों से ही कम है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025 में 2018 के बाद से ‘गंभीर से अति गंभीर’ एक्युआई वाले दिनों की संख्या दूसरी सबसे कम, कुल 8 दिन दर्ज की गई।

दिल्ली महीनेवार औसत एक्युआई

औसतएक्युआई20182019202020212022202320242025
जनवरी328328286324279311355306
फरवरी243242241288225237218214
मार्च203184128223217170176170
अप्रैल222211110202255180182210
मई217221144144212171223170
जून202189123147190130179141
जुलाई1041348411087849678
अगस्त1118664107931167289
सितंबर1129811878104108105105
अक्टूबर269234265173210219234223
नवंबर335312328377321373374354
दिसंबर360337332336319348294351

वर्ष 2025 के दौरान फरवरी और जुलाई के महीनों में 2018 के बाद से अब तक का सबसे कम औसत एक्युआई दर्ज किया गया, जो कि कोविड वाले वर्ष 2020 के स्तर से भी कम रहा। इसके अतिरिक्त, कोविड वर्ष 2020 को छोड़कर, जनवरी, मई और जून 2025 के महीनों में पिछले 7 वर्षों (2018 के बाद से) की तुलना में दूसरा सबसे कम औसत एक्युआई देखा गया।

PM10 और PM2.5 कंसंट्रेशन का तुलनात्मक विवरण

इसके अतिरिक्त, दिल्ली में (29 दिसंबर तक) पर्टिकुलेट मैटर उत्सर्जन की कंसंट्रेशन (PM2.5 और PM10) के तुलनात्मक दैनिक औसत आंकड़े निम्नलिखित हैं:

वर्षदैनिक औसत PM10 (µgm/m3)दैनिक औसत PM2.5 (µgm/m3)
2018241113
2019217107
2020*18094
2021211105
202221198
2023205100
2024212104
202519796

            * कोविड वर्ष

इस प्रकारवर्ष 2025 में PM10 और PM2.5 कंसंट्रेशन के अब तक के सबसे कम औसत वैल्यू दर्ज किए गए हैंयदि कोविड से प्रभावित वर्ष 2020 को छोड़ दिया जाए।

कोविड वाले वर्ष 2020 को छोड़कर, वर्ष 2025 में ‘अच्छी’ से ‘संतोषजनक’ एक्युआई (0-100) वाले दिनों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई।

वर्ष20182019202020212022202320242025
अच्छा‘ से संतोषजनक‘ एक्युआई वाले दिन53611007368616679

दिसंबर 2025 के दौरान हवा की गति बिल्कुल स्थिर या बहुत कम रहने और प्रतिकूल मौसम संबंधी स्थितियों के कारण मासिक औसत एक्युआई असामान्य रूप से उच्च (351) रहा। इसके बावजूद, वर्ष 2025 का कुल औसत एक्युआई (कोविड वर्ष 2020 को छोड़कर) 2018 के बाद से पिछले 7 वर्षों में सबसे कम रहा है, जैसा कि नीचे दी गई तालिका में दर्शाया गया है:

दिल्ली का वार्षिक औसत एक्युआई

वर्ष20182019202020212022202320242025
औसत एक्युआई225215185209209204209201

दिल्ली के लिए तुलनात्मक एक्युआई कैटेगरी स्टेटस

एक्युआई कैटेगरी Categoryदिनोंकी संख्या
20182019202020212022202320242025
 ‘अच्छा से मध्यम’
 
159182227197163206209200
(<200)
खराब से बहुत खराब’186159124144196144140157
(201 – 400)
‘गंभीर से बहुत गंभीर+’ (>401)20241524615178

अल्पकालिक, मध्यम और दीर्घकालिक परिणामों के लिए निरंतर जमीनी प्रयासों और लक्षित नीतिगत पहलों के साथ, यह उम्मीद की जाती है कि दिल्ली के वायु गुणवत्ता परिदृश्य में साल-दर-साल क्रमिक लेकिन स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा।

Leave a Reply