March 11, 2026
khali1
BCR NEWS (New Delhi): WWE Superstar महाबली ग्रेट खली के चाहने वालो के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हां जल्द ही Bollywood में खली पर एक फिल्म बनने वाली है।
ये फिल्म खली के जीवन पर आधारित होगी। काफी दिनों से ऐसी चर्चा थी कि खली पर फिल्म बनेगी। अब इसका रास्ता साफ होगा उनकी ये बायोपिक जल्द ही पर्दे पर दिखाई जाएगी। अभी हाल ही में आई सोनम कपूर की ‘नीरजा’ जैसी हिट बायोपिक बनाने वाली फॉक्स स्टार स्टूडियो ने खली पर फिल्म बनाने के अधिकार ले लिए हैं और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी।
बता दें कि ग्रेट खली ने अभी कुछ समय पहले कहा था कि उन पर अगर फिल्म बनेगी तो उन्हें इस पर कोई एतराज नही होगा। लेकिन खली के जीवन पर बनने वाली बायोपिक में अभिनेता कौन होगा ये सबसे बड़ी समस्या सामने आ रही है। खली की लम्बाई सात फीट एक इंच है और वजन 135 किलो है। फ़िलहाल बॉलीवुड में ऐसा कोई अभिनेता नहीं है जो खली के जैसा दिखता हो।
 
वैसे आपको बता दे कि खली को फिल्मों से काफी लगाव है वो हॉलीवुड की फिल्म ‘द लॉन्गेस्ट यार्ड’  और ‘ गेट स्मार्ट’ में भी अभिनय कर चुके हैं। इसके साथ ही साथ बॉलीवुड में वो ‘कुश्ती’ और ‘रामा द सेवियर’ में भी अपनी अभिनय की क्षमता दिखा चुके हैं।

Leave a Reply