June 15, 2026
Khesarilal

बीसीआर न्यूज़ (मुबई): ब्रांड बिल्ला प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही फिल्म ‘दुल्हन गंगा पार के ‘ का मुहूर्त सदा पंचम स्टूडियो ,अँधेरी में बड़े धूम-धाम से किया गया .इस मौके पर फिल्म के कलाकार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी उपस्तिथ थे .इस फिल्म की शूटिंग 16 सितंबर से गुजरात में की जाएगी. खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी एक बार फिर इस फिल्म से बड़े परदे पर अपना जलवा बिखेरेगी .इस फिल्म का निर्देशन करने जा रहे है बहुचर्चित लेखक निर्देशक अशलम शेख ,खेसारी और अशलम शेख की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्मे भोजपुरी इंडस्ट्री को दी है और अब एक बार फिर यह जोड़ी एक शानदार फिल्म के साथ दर्शको का मनोरंजन करने आ रहे है .

इस फिल्म के निर्माता और लेखक अरविन्द कुमार सिंह है जिन्होंने एक बेहतरीन कहानी इस फिल्म को दी है. फिल्म के सह निर्माता है रमाशंकर पांडेय .इस फिल्म में सभी गाने काफी कर्णप्रिय है जिन्हें काफी अलग और नयापन देकर बनाया गया है ,फिल्म में गानों को संगीत संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया है और गीत आज़ाद सिंह और प्यारे लाल यादव ने लिखा है. इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी, प्रतिभा पांडेय, त्रिशा खान, प्रियंका महाराज, अवधेश मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, अयाज़ खान और नील सिंह अहम् किरदार में नजर आएँगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *