June 15, 2026
Ratan Singh

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): 92 वर्षीय, 1971 में भारत-पाक युद्ध के हीरो वीर चक्र विजेता सूबेदार रतन सिंह का (बुधवार 10-08-2016) को निधन हो गया, विभिन्न धार्मिक, समाजिक और राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सूबेदार रतन सिंह और अन्य सैनिकों की बहादुरी पर बॉर्डर फिल्म बनाई गई थी जिसमें अभिनेता पुनीत इस्सर ने सूबेदार रतन सिंह का किरदार निभाया था। 1971 के युद्ध में जब सूबेदार रतन सिंह राजस्थान में लोंगोंवाल पोस्ट पर तैनात थे, तब पाकिस्तानी सेना द्वारा 45 टैंकों और बटालियन के 2 हजार से अधिक सैनिकों के हमले को महज 80 भारतीय सैनिकों ने धूल चटाई थी।
ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह की अगुवाई में इन सैनिकों ने पाक सेना का बहादुरी से मुकाबला किया था जिसकी चर्चा आज तक होती है।

सूबेदार रतन सिंह बहादुरी को देख तत्कालीन राष्ट्रपति वी. वी गिरी ने सूबेदार रत्न सिंह को वीर चक्र से सम्मानित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *